ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

त्रिपुरा में शादी समारोहों में छापेमारी के लिए डीएम ने मांगी माफी, गंदे व्यवहार पर हुई थी आलोचना

अगरतला। रात्रिकालीन कफ्र्यू के दौरान आयोजित शादी समारोहों में छापेमारी के लिए पश्चिमी त्रिपुरा के डीएम शैलेश कुमार यादव ने माफी मांगी है। उन्होंने एक समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि यदि मेरे कार्य से समाज के किसी भी व्यक्ति की भावना को चोट पहुंची हो तो कृपया वो मुझे माफ करें। कहा कि मैंने छापेमारी सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कराने के लिए किया था। वहीं, दूसरी ओर राज्य के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने भी इसका संज्ञान लिया है। उन्होंने मुख्य सचिव से इस मामले की रिपोर्ट तलब की है।

गौरतलब है कि मुख्य सचिव मनोज कुमार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अगरतला के नगर निगम क्षेत्र में रात के 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रिकालीन कफ्र्यू लगाया है। सार्वजनिक स्थानों के इस्तेमाल को लेकर उन्होंने गाइडलाइन भी जारी की थी। जिलाधिकारी शैलेश कुमार यादव ने सोमवार देर रात शहर के दो विवाह मंडपों पर छापेमारी की थी। इन स्थानों पर जारी गाइडलाइन से कहीं ज्यादा संख्या में पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे।

जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने 19 महिलाओं सहित 31 लोगों को तत्काल हिरासत में ले लिया था। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों सहित कुछ लोगों ने जिलाधिकारी पर दु‌र्व्यवहार का आरोप लगाया था। इनका कहना था कि जिलाधिकारी ने पुजारियों तक से धक्का-मुक्की की थी।

Related Articles

Back to top button