ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
देश

केरल के निलांबुर से कांग्रेस उम्मीदवार का दिल का दौरा पड़ने से निधन

केरल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं निलांबुर से विपक्षी यूडीएफ के उम्मीदवार वी वी प्रकाश का बृहस्पतिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने इस बारे में बताया। प्रकाश (56) मलप्पुरम जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के अध्यक्ष भी थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रकाश के परिवार के प्रति संवेदना जतायी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मलप्पुरम डीसीसी के अध्यक्ष एवं निलांबुर से यूडीएफ के उम्मीदवार वी वी प्रकाश जी का असामयिक निधन बेहद दुखद है। उन्हें एक ईमानदार और मेहनती कांग्रेस सदस्य के तौर पर जाना जायेगा जो लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।”

डीसीसी के सूत्रों ने बताया कि सीने में बेचैनी की शिकायत के बाद प्रकाश को बृहस्पतिवार सुबह एडक्कारा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें मंजेरी के अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। प्रकाश की कुछ महीने पहले एंजियोप्लास्टी हुई थी। कांग्रेस पार्टी को सत्तारूढ़ एलडीएफ गठबंधन से निलांबुर सीट जीतने की उम्मीद थी। माकपा ने इस सीट से विधायक पी वी अनवर को उतारा है। यूडीएफ नेताओं ने भी प्रकाश के असामयिक निधन पर शोक जताया है।

Related Articles

Back to top button