ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

पहले आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं दिया, शिकायत के बाद प्रशासन ने दिलाया न्याय

रायपुर। राजधानी के एक बड़े निजी अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव का इलाज करने के बाद उनके आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं देने का मामला आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीधे जिला प्रशासन से कर दी है। जानकारी के अनुसार, मठपुरैना रायपुर निवासी राजेश मंडल ने बताया कि उनकी माता रमा मंडल के कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एमएमआई नारायणा मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल रायपुर में एडमिट कराया गया था।

उन्होंने बताया कि उनकी माता जी का ऑक्सीजन लेवल 97 था। हास्पिटल प्रबंधन द्वारा उसे आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा था तथा महज पांच दिनों में ही एक लाख रुपए से अधिक का बिल भी बताया जा रहा था, लेकिन बिल नहीं दिया जा रहा था, जिसकी शिकायत उन्होंने जिला प्रशासन से की थी।

राजेश ने बताया कि जिला प्रशासन को आवेदन देने तथा राज्य शासन के द्वारा आम जनों के सहायता के लिए दिए गए फोन नंबर 86022-70023 पर उसने फोन किया। इसके बाद नोडल अधिकारी के माध्यम से आयुष्मान कार्ड के द्वारा इलाज की व्यवस्था की वह भी सिर्फ दो दिनों के भीतर। उन्होंने कहा कि कलेक्टर ने मेरी समस्या एवं आम जनता की मदद की मैं उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के लिए आभार व्यक्त करता हूं।

बताते चलें कि कोरोना की दूसरी लहर की वजह से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। राज्य में शनिवार को कोरोना से 12508 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं अब तक कुल 6,14,693 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इधर 15,902 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इसमें सर्वाधिक 1464 संक्रमित रायपुर जिले में मिले हैं। जबकि बिलासपुर 1290, कोरबा 1228, रायगढ़ 1075, जांजगीर 1061, दुर्ग 1029 समेत अन्य जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कुल 229 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button