ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
देश

पुलिस की ड्यूटी के दौरान मदद भी करते हैं श्रीकांत

बिलासपुर।  संकट की इस घड़ी में मदद के लिए कई सामाजिक संगठन आगे आ रहे हंै। बेसहारों को भोजन कराने व उन्हें राशन सामग्री उपलब्ध कराने के अलावा समाज सेवा से जुड़े ऐसे कई कार्य किए जा रहे हैं। पुलिस भी पीछे नहीं है। ऐसा ही एक नजारा महाराणा प्रताप चौक पर नजर आया। यहां तैनात आरक्षक श्रीकांत मिश्रा अक्सर सड़क से गुजरने वाले या आसपास फुटपाथ पर दिन गुजारने वाले गरीबों की मदद करते हैं। एक बच्ची को उन्होंने बिस्किट, पानी बोतल भी दिए। बताते हैं अक्सर वे अपने पास खाने-पीने की चीजें रखते हैं और जब ऐसे लोगों को देखते हैं तत्काल उनकी मदद के लिए आ जाते हैं।

इनरव्हील क्लब ने बांटा भोजन

शनिवार को इनरव्हील क्लब आफ बिलासपुर डिस्ट्रिक्ट- 326 के पदाधिकारियों ने श्रमिक व जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया। इसके अलावा बेजुबान जानवरों के लिए खली, भूसी, दूध व चावल की व्यवस्था भी की। क्लब की ओर से समय-समय पर इसी तरह समाज सेवा जुड़े कार्य किए जाते हैं।

इस दौरान अध्यक्ष आसमा नासिर खान, सचिव लीना सिंह, ज्योति सक्सेना, मंजू ढंढारिया, गुंजन अग्रवाल, परवीन आलम, सरिता अग्रवाल, राखी शर्मा, सीमा गुप्ता, निशा खत्री, संगीता बनाफर, अंजना शाह, रेखा सक्सेना, शोभा गुप्ता, श्राबनी चक्रवर्ती, सुधीक्षा सखूजा, मोनालिशा पाठक ,रश्मि जायसवाल, अनुभूति मरहास, ग्लोरिया पिल्ले , प्रमिला गुप्ता, साधना खंडेलवाल के सहयोग से 5,500 रुपये मर्मिक चेतना वेलफेयर सोसाइटी दिए गए।

रोटरी बिलासपुर क्राउन ने बढ़ाए मदद के हाथ

रोटरी बिलासपुर क्राउन ने कोरोना महामारी संक्रमण काल में मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। रोटरी क्राउन की अध्यक्ष पिंकी मनीष अग्रवाल ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष पायल लाठ की मां संतोष देवी बजाज लाठ के द्वारा सेवा भाव से सरकंडा मुक्तिधाम में एक टन गोबर की लकड़ी सहयोगार्थ दी जा रही है।

सचिव एकता विरवानी ने बताया कि इस गौकाष्ठ को जरूरतमंद निर्धन परिवार के शवों के अंतिम संस्कार के लिए दिया जाएगा। इस पुण्य कार्य का बीड़ा फाउंडेशन चेयरपर्सन ज्योति अग्रवाल ने उठाया है। आने वाले सप्ताहों में यह योगदान सिमरन टुटेजा, जगमीत कौर, दीपा अग्रवाल, खुशबू बुधिया के द्वारा दिया जाएगा

Related Articles

Back to top button