ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
खेल

IPL 2021 में कितने खिलाड़ी आए कोरोना की चपेट में, देखिए पूरी लिस्ट युवा से दिग्गज तक शामिल

नई दिल्ली। इस साल इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की शुरुआत कोरोना संकट के बीच कराया गया था। उम्मीद की जा रही थी कि पिछले साल की तरह ही टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सकेगा। 29 मैच के बाद ही बायो बबल में कोरोना ने अपनी गुसपैठ की और एक के बाद एक कई खिलाड़ियों को संक्रमित पाया गया। इसके बाद मंगलवार को बीसीसीआइ को टूर्नामेंट पर तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का फैसला लिया।

कोलकाता नाइटराइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी के कोरोना से संक्रमित होने के बाद टूर्नामेंट को स्थगित करन पड़ा। नीचे दिए गए हैं उन सभी लोगों के नाम हैं जिनको आइपीएल को स्थगित किए जाने से पहले पॉजिटिव पाया गया।

अमित मिश्रा- 4 मई को आइपीएल को स्थगित किए जाने से पहले जो आखिरी नाम कोरोना पॉजिटिव के रूप में सामने आया वो दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अमित मिश्रा थे।

रिद्धिमान साहा- मंगलवार 4 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को संक्रमित पाया गया था। शाम को ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैदराबाद की टीम को मैच खेलना था।

वरुण चक्रवर्ती- कोलकाता नाइटराइडर्स के स्पिनर वरुण के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हंगामा मचा था। सोमवार को सुबह उन्हें संक्रमित पाया गया था और वो बायो बबल में बाकी खिलाड़ियों के साथ थे।

संदीप वॉरियर- वरुण के साथ ही कोलकाता के खिलाड़ी संदीप के भी कोरोना से संक्रमित होने की खबर सामने आई थी।

लक्ष्मीपति बालाजी- चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एल बालाजी भी सोमवार को ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद ही चेन्नई की टीम ने अगला मैच खेलने से मना कर दिया था।

नीतिश राणा- कोलकाता के ही बल्लेबाज नीतिश राणा को आइपीएल शुरू होने से पहले संक्रमित पाया गया था। इसके बाद के रिपोर्ट में वह नेगेटिव पाए गए और उन्होंने टीम के लिए मैच भी खेले।

देवदत्त पडीक्कल- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ओपनर टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पॉजिटिव पाए गए थे जिसकी वजह से शुरुआती मुकाबले में उनको खेलने का मौका नहीं मिला।

डैनियल सैम्स- आरसीबी के एक और खिलाड़ी डैनियल सैम्स को भी कोरोना संक्रमित पाया गया था लेकिन बाद में उन्होंने स्वस्थ होकर वापसी की थी।

अक्षर पटेल- दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर के अक्षर पटेल को टूर्नामेंट से पहले कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसकी वजह से उनको टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में खेलने नहीं मिला। वापसी करते हुए उन्होंने दिल्ली के लिए हैदराबाद के खिलाफ सुपर ओवर डाला था।

किरन मोरे- मुंबई इंडियंस की कोचिंग टीम का हिस्सा पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे। हालांकि क्वारंटाइन में रहने के बाद वह स्वस्थ हो गए।

Related Articles

Back to top button