ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
विदेश

अब स्विट्जरलैंड, पौलेंड, नीदरलैंड और बैंकॉक ने भारत की मदद के लिए बढ़ाए हाथ, भेजी राहत सामग्री

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की जंग में अन्य देशों से भारत को पूरा सहयोग मिल रहा है। संकट की इस घड़ी में भारत के साथ अन्य देश पूरी मजबूती से खड़े नजर आ रहे हैं। कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहे भारत के लिए ऑक्सजीन संकट सहित मेडिकल उपकरण की कमी को पूरा करने के क्षेत्र में कई देश भारत की मदद करने के लिए हाथ बढ़ा चुके हैं। यूएस, फ्रांस, ब्राजील और यूके के बाद अब स्विट्जरलैंड, पौलेंड, नीदरलैंड और बैंकॉक भारत की मदद के लिए आगे आया है। इन देशों से भी भारत के लिए विमानों के जरिए राहत सामग्री उपलब्ध कराई है। तो आइये जानते हैं कि किस देश से भारत के लिए कितनी मात्रा में मेडिकल उपकरण भेजे हैं।

स्विट्जरलैंड ने भेजे कई सौ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स और 50 श्वसन यंत्र
स्विट्जरलैंड की बात करें तो यहां से भारत के लिए भारत कई सौ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स और 50 श्वसन यंत्र (respirators) भेजे हैं, जिसकी कीमत CHF 3 मिलियन (लगभग अमरीकी डालर 3.3 मिलियन) है। स्विट्जरलैंड दूतावास ने इसकी जानकारी दी है।
 
पौलेंड की तरफ से भेजे गई 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की खेप 
इसके अलावा पौलेंड भी भारत की मदद के लिए सामने आया है। इस देश से महामारी से लड़ने के लिए लगभग 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की खेप भेजी गई है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता, अरिंदम बागची ने इस समर्थन के लिए यूरोपीय देश को धन्यवाद कहा है।
नीदरलैंड भी भारत के साथ मजबूती से खड़ा, भेजे मेडिकल उपकरण
उधर, नीदरलैंड भी संकट की इस घड़ी में भारत के साथ खड़ा है। यहां से एक फ्लाट के जरिए 449 वेंटिलेटर, 100 ऑक्सीजन  कंसंट्रेटर्स और अन्य  मेडिकल उपकरण  आज भारत में गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता, अरिंदम बागची ने कहा कि नीदरलैंड की तरफ अगले कुछ दिनों में बचे हुए  मेडिकल उपकरण भारत भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम इस मदद के लिए नीदरलैंड का धन्यवाद अदा करते हैं।
बैंकाक की तरफ से 4 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनरों की मदद
इन देशों के अलावा बैंकाक से भी भारत को मेडिकल उपकरण भेज गए हैं। भारतीय वायु सेना के सी -17 विमान ने बैंकाक से पनागर एयर बेस (पश्चिम बंगाल) तक 4 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनरों को एयरलिफ्ट किया है।

Related Articles

Back to top button