ब्रेकिंग
पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... Haryana BJP News: भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा; संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा...
मनोरंजन

नेहा धूपिया-सुरेश रैना की मदद के लिए सामने आए Sonu Sood, तुरंत भिजवाया इंजेक्शन और ऑक्सीजन सिलेंडर

नई दिल्ली। कोरोना संकट से जूझ रहे इस देश में सोनू सूद किसी भगवान से कम नहीं है। पिछले साल से ही सोनू कोरोना पीड़ितों की हरसंभव मदद कर रहे हैं और ये अब तक बदस्तूर जारी है। सोनू सिर्फ गरीब प्रवासी मजदूरों ही नहीं बल्कि सेलेब्स की भी मदद कर रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने सोनू से मदद की गुहार लगाई तो  उन्होंने बिना समय गवाए हेल्प की.

नेहा धूपिया ने ट्वीट कर मांगी थी मदद

दरअसल, नेहा धूपिया ने कोरोना से जंग लड़ रही अपनी दोस्त के लिए इंजेक्शन की मांग की थी। नेहा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सोनू को टैग करते हुए लिखा,’एक पुरानी दोस्त ने कॉल करके रेमडेसिवर इंजेक्शन के लिए मदद मांगी है, मैं तो सिर्फ एक व्यक्ति को जनती हूं जो इस समय मेरी हेल्प कर सकता है वो है ‘सोनू सूद’।’

तो वहीं कुछ दिनों पहले ही क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपनी आंटी के लिए सोनू सूद से मदद मांगी थी। सोनू सूद ने सुरेश रैना से मदद का वादा करते हुए डिटेल्स मांगी है। सुरेश रैना ने ट्विटर पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए ट्वीट किया कि मेरठ में उनकी आंटी को ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत है, अर्जेंट चाहिए। उनकी उम्र 65 साल है और वो गंभीर लंग्स इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। उनका ऑक्सीजन लेवल बिना सपोर्ट के 70 है और सपोर्ट पर 91 हो रहा है। कृपया मदद करें।

सुरेश रैना ने कहा- Thank You

इसके बाद सोनू सूद ने जवाब देते हुए कहा- भाई मुझे डिटेल्स भेज दो, डिलीवर हो जाएगा। सोनू से मिली हेल्प के बाद सुरेश रैना ने ट्वीट किया, ‘सोनू पाजी आपने बहुत बड़ी मदद कर दी। आपको बहुत बहुत धन्यवाद। भगवान आप पर कृपा बनाए रखे’। बता दें कि सुरैश रैना ने ट्वीट कर अपनी मौसी के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग की थी जिसमें उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी टैग किया था।

Related Articles

Back to top button