ब्रेकिंग
Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक...
देश

72 घंटे पहले की रिपोर्ट दिखाने यात्रियों की भी दर्ज हो रही जानकारी

बिलासपुर।जोनल स्टेशन में आने वाले यात्रियों की संख्या अब प्रतिदिन 300 के करीब पहुंच गई है। भीड़ कम होने से जांच में बिना भीड़ के आसानी हो रही है। जांच के दौरान प्रतिदिन संक्रमित भी मिल रहे हैं। इनकी 10 से अधिक रहती है।

वहीं 72 घंटे पहले रिपोर्ट लेकर पहुंचने वाले यात्रियों की पूरी जानकारी भी दर्ज की जा रही है। ताकि उनका भी रिकार्ड रहे। कोरोना की दूसरी लहर की वजह से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मरने वाले लोगों का भी आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। जोनल स्टेशन में यात्रियों की जांच हो रही है। हालांकि यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए 72 घण्टे की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी है।

ट्रेनों में वहीं यात्री सफर कर रहे हैं जिनको जाना बेहद जरूरी है। इस वजह ट्रेन व प्लेटफार्म में सन्नाटा भी रहता है। ट्रेन में यात्रियों की संख्या कम होने के कारण कोच भी खाली हो चुके हैं। स्टेशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम गेट गेट नम्बर चार पर तैनात है। यात्री इसी गेट से बाहर निकलते हैं। डेढ़ माह पहले 2000 से अधिक यात्रियों की जांच में 60 से अधिक यात्री की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव निकल रही थी।

अब यात्रियों की संख्या घटकर 300 के करीब पहुंच गई है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रतिदिन 300 से अधिक यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग एवं एंटीजन टेस्ट भी कर रही है, जिसमें 10 से अधिक यात्री पाजिटिव मिल रहे हैं। इसके साथ ही 72 घंटे पहले रिपोर्ट लेकर पहुंचने वाले यात्रियों के नाम, पता के साथ उनके संबंधित स्थान पर रहने की तिथि व अन्य जानकारी भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ले रही है, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो सके।

जांच के बाद मोबाइल पर नहीं पहुंच रही रिपोर्ट

रेलवे स्टेशन के गेट नम्बर 4 पर थर्मल स्क्रीनिंग के साथ एंटीजन टेस्ट भी हो रहा है। इसमें जांच कराने वाले यात्रियों के नाम और मोबाइल नम्बर भी लिए जा रहे हैं। टीम तत्काल रिपोर्ट देने के बजाय उन्हें मोबाइल नम्बर पर निगेटिव व पाजिटिव रिपोर्ट मैसेज करने की जानकारी तो दे रही है, लेकिन रिपोर्ट से संबंधित यात्रियों तक नहीं पहुंच पा रही है।

50 फीसद ही दिखा रहे हैं रिपोर्ट

जोनल स्टेशन में स्वास्थ्य विभाग के जांच प्रभारी डाक्टर मनीष सिंह का कहना है कि यात्रियों की संख्या पहले से काफी कम हो चुकी है। आरटीपीसीआर के अलावा 72 घंटे पहले की रिपोर्ट को सभी जगह जरूरी किया गया है। इसमें 50 फीसदी यात्री अपनी रिपोर्ट दिखा भी रहे हैं। पर यात्रा के बाद कम से कम सात दिन होम आइसोलेट होना जरूरी है। सावधानी के मद्देनजर यह बेहद आवश्यक भी है।

Related Articles

Back to top button