ब्रेकिंग
Itarsi Leopard News: ऑर्डनेंस फैक्ट्री और केंद्रीय विद्यालय परिसर में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वन ... Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक...
देश

किशोरी का अपहरण कर उत्तर प्रदेश के आर्केस्ट्रा कंपनी को बेचा

जशपुरनगर। किशोरी का अपहरण कर,उत्तर प्रदेश में एक आर्केस्ट्रा कंपनी को बेचने के आरोप में जशपुर पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित सरगुजा जिले के अंबिकापुर निवासी है। मामला जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र का है।

थाना प्रभारी जयनंदन मार्बल ने बताया कि 17 फरवरी को पीड़ित किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट,स्वजनों ने थाने में दर्ज कराया था। शिकायत पर,अज्ञात आरोपित के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध कायम करते हुए मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के कर्मा थाना क्षेत्र में पाया गया। लोकेशन के आधार पर एसपी बालाजी राव के मार्गदर्शन में किशोरी को सुरक्षित लाने के लिए नारायणपुर पुलिस की एक टीम को रवाना किया गया। टीम ने कर्मा पुलिस के सहयोग से पीड़ित किशोरी को बरामद करने के लिए दबिश तो यहां वह एक आर्केस्ट्रा कंपनी में काम करती हुई मिली। किशोरी को संरक्षित कर,नारायणपुर पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। पीड़िता ने बताया कि सरगुजा जिले की निवासी एक किशोरी से उसका परिचय था। वह उत्तर प्रदेश में आर्केस्ट्रा कंपनी में पहले से काम कर रही थी। उसके माध्यम से पीड़िता का परिचय अंबिकापुर निवासी आरोपित प्रसन्नाजीत व्यापारी और उसकी पत्नी सनम व्यापारी से हुई। इन्होनें किशोरी को उत्तर प्रदेश घुमाने और मोटी कमाई का झांसा देकर सोनभद्र ले गए और यहां आर्केस्ट्रा कंपनी के मालिक मनोज कुमार के हाथों बेच दिया। पीड़िता के बयान के आधार पर नारायणपुर पुलिस ने मनोज कुमार,प्रसन्नाजीत व्यापारी,सनम व्यापारी और एक नाबालिग किशोरी के खिलाफ धारा 363, 370, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।सभी आरोपितो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button