ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, चोट के कारण जोफ्रा आर्चर बाहर

लंदन। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। चोट के कारण तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इसकी पुष्टि कर दी है। आर्चर ने इस सप्ताह होव में केंट के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप में ससेक्स के लिए मैदान पर वापसी की थी। उन्होंने दूसरी पारी में केवल पांच ओवर फेंके। गेंदबाजी करते समय उनकी दाहिनी कोहनी में दर्द हो रहा था और इसके चलते वह मैच के अंतिम दो दिनों में गेंदबाजी करने में असमर्थ थे।

इसीबी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि इंग्लैंड और ससेक्स की मेडिकल टीमें अब आर्चर की चोट पर काम करेंगी। वह इस सप्ताह के अंत में अपनी कोहनी की चोट को लेकर एक चिकित्सा सलाहकार से मिलेंगे। कोहनी की सर्जरी हो सकती है।  बता दें कि चोट के बाद भी वह भारत के खिलाफ दो टेस्ट और सभी पांच टी20 मैच खेले थे। इसके बाद वह एकदिवसीय सीरीज और अब स्थगित आइपीएल 2021 से बाहर हो गए थे। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने ससेक्स के लिए काउंटी मैच में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की। उन्होंने केंट के खिलाफ पांच ओवर फेंके और एक विकेट भी चटकाया।

जोफ्रा आर्चर का चोटिल होना इंग्लैंड के लिए बहुत बड़ा इटका

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दो 2 जून से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट लॉर्ड्स में होगा। इस सीरीज के बाद इंग्लैंड को भारत से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। यह सीरीज अगस्त-सितंबर में होगी। अगर उनकी कोहनी की सर्जरी होती है, तो उन्हें लंबे समय तक मैदान से दूर रहना पड़ सकता है, जो इंग्लैंड के लिए बहुत बड़ा इटका होगा। टीम का इस साल काफी व्यस्त शेड्यूल है। एशेज सीरीज भी खेलना है। आर्चर ने अभी तक 13 टेस्ट, 17 एकदिवसीय और 12 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

Related Articles

Back to top button