ब्रेकिंग
Ujjain News: युवाओं को परिपक्व न मानकर अलग न करें; AI और नई सोच देश को देगी दिशा— स्वामी अवधेशानंद ग... Delhi Crime News: रोहिणी जेल में आर्म्स एक्ट के आरोपी कैदी की निर्मम हत्या, दोपहर 12 बजे हुई वारदात ... Madhya Pradesh Rain Alert: भोपाल, जबलपुर समेत कई जिलों में तूफानी बारिश; 22 से 24 सितंबर तक जारी रहे... Chandra Shekhar Azad in Basti: आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने भरी हुंकार, 2027 के यूपी चुनाव म... Bhopal RTO Officer Death: भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हथौड़े से हत्या; प्रेमी ने घर क... Indore MP Politics: इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का नया विवाद; कांग्रेस का पलटवार— कहा 'BJP ने हमेशा म... Chhatarpur News Today: हिंदू राष्ट्र के लिए फिर गूंजेगा बागेश्वर धाम का हुंकार; जानिए धीरेंद्र शास्त... MP Drowning News: मध्य प्रदेश में नदियों और नालों का कहर; अशोकनगर, इंदौर, विदिशा और सिंगरौली में कई ... Delhi High Court: जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में FIR और CBI जांच की मांग वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने ब... Bihar Crime News: जमुई में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, विपक्ष के हमले के बाद ...
देश

बढ़ते मामलों के बीच केरल और कर्नाटक में फिर बढ़ाया गया लॉकडाउन, मुख्यमंत्रियों ने दी जानकारी

नई दिल्ली। केरल में लॉकडाइन को 30 मई तक बढ़ा दिया गया है। तिरुअनंतपुरम, एर्नाकुलम और त्रिशूर में ट्रिपल लॉकडाउन कल से वापस ले लिया जाएगा क्योंकि यहां कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी आई है। मलप्पुरम में ट्रिपल लॉकडाउन जारी रहेगा। राज्य के बाकि हिस्सों में लॉकडाउन 30 मई तक जारी रहेगा। यह जानकारी केरल  के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने दी है।

वहीं, कर्नाटक में 7 जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हमने वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों के साथ बैठक की, जिसके बाद हमने लॉकडाउन पर फैसला लिया है। 24 मई तक हमारे पास सख्त प्रतिबंध थे। विशेषज्ञों की राय के अनुसार अब हम 7 जून को सुबह 6 बजे तक सख्त प्रतिबंध बढ़ा रहे हैं।

बता दें कि कर्नाटक इन दिनों कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। राज्य में कोरोना के कुल मामलों और उससे हुई मौत के मामलों मे से एक-तिहाई राज्य में दूसरी लहर के दौरान यानी पिछले ढाई महीने में सामने आए हैं। दूसरी लहर में बच्चे, किशार और युवक काफी संक्रमित हुए और कई की इससे मौत भी हो गई

केरल में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के करीब तीस हजार नए मामले

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने लॉकडाउन के बढ़ाए जाने का ऐलान करते हुए कोरोना के पिछले 24 घंटे में सामने आए मामलों की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 29,673 मामले सामने आ रहे हैं। 41,032 लोग बीमारी से और ठीक हो गए हैं, जबकि इस दौरान 142 लोगों की जान चली गई।

Related Articles

Back to top button