ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
देश

12वीं बोर्ड परीक्षा सहित अन्य एंट्रेंस एग्जाम पर कल हो सकता है बड़ा फैसला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बुलायी बैठक

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ( Education Minister Ramesh Pokhriyal ‘Nishank) कल यानी कि 22 मई, 2021 को कल एक मीटिंग का आयोजन करने जा रहे हैं। इस मीटिंग में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं और अन्य एंट्रेंस एग्जाम के आयोजन पर चर्चा की जाएगी। वहीं इस बैठक में देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों, शिक्षा सचिवों और राज्य परीक्षा बोर्डों के अध्यक्षों और स्टॉकहोल्डर शामिल होंगे। यह वर्चुअल मीटिंग कल दोपहर 23 मई को सुबह 11.30 बजे आयोजित की जाएगी। वहीं इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

वहीं इस संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने एक ट्वीट भी किया है। इसके अनुसार, राज्य सरकार के सभी शिक्षा मंत्रियों और सचिवों से इस बैठक में शामिल होने और आगामी परीक्षाओं के संबंध में अपने विचार साझा करने का अनुरोध किया गया है। यह वर्चुअल मीटिंग 23 मई, 2021 को सुबह 11.30 बजे होगी।

बता दें कि इससे पहले भी देश के शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल की अध्‍यक्षता में इस विषय पर एक बैठक की जा चुकी है, जिसमें रमेश पोखरियाल ने सभी राज्‍यों से सुझाव मांगे थे। इस दौरान सभी राज्यों के शिक्षा सचिवों से शामिल होने के निर्देश दिए गए थे।

गौरतलब है कि देश में अप्रैल के पहले सप्ताह में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने के बाद से ही बोर्ड परीक्षाओं सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। इसके तहत सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाओं को कैंसिल करके इंटरनल अससमेंट के आधार पर प्रमोट करने का फैसला किया है।

Related Articles

Back to top button