ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
देश

यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें, 24 मई से 29 मई के बीच इन 25 ट्रेनों का संचालन रहेगा रद, जानें वजह

नई दिल्‍ली। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब दबाव वाले क्षेत्र में तब्‍दील हो गया है। इसके सोमवार तक चक्रवाती तूफान यास में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक यह बहुत गंभीर चक्रवात के रूप में 26 मई को बंगाल और ओडिशा तटों को पार करेगा। इसको देखते हुए रेलवे ने कई एहतियाती कदम उठाए हैं। पूर्व रेलवे ने इस चक्रवात की वजह से 24 मई से 29 मई के बीच चलने वाली 25 ट्रेनों का संचालन रद कर दिया है।

पूर्व रेलवे के मुताबिक गुवाहाटी-बेंगलोर कैंट (02510) 24 और 25 मई को जबकि मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर (05228) 24 मई को नहीं चलेगी। एर्नाकुलम-पटना (02643) 24 और 25 मई को जबकि न्‍यूतिनसुकिया-तांबरम (05930) 24 मई को रद रहेगी। भागलपुर-यशवंतपुर (02254), जशडीह-तांबरम (02376) 26 मई को जबकि त्रिवेंद्रम सेंट्रल-सिलचर (02507) 25 मई को रद रहेगी।

ट्रेन संख्‍या 02552 कामाख्‍या-यशवंतपुर और ट्रेन नंबर 02611 चेन्‍नई सेंट्रल-न्‍यू जलपाईगुड़ी 26 मई को जबकि 08419 पुरी-जयनगर 27 मई को रद रहेगी। ट्रेन संख्‍या 08450 पटना-पुरी 25 और 02249 केएसआर बेंगलुरू-न्‍यूतिनसुकिया मई को जबकि ट्रेन नंबर 02509 बेंगलौर कैंट-गुवाहाटी 27 और 28 मई को रद रहेगी। ट्रेन संख्‍या 02508 सिल्‍चर-त्रिवेंद्रम सेंट्रल और 05929 तांबरम-न्‍यूतिनसुकिया 27 मई को जबकि 02250 न्‍यूतिनसुकिया-केएसआर बेंगलुरू 28 मई को नहीं चलेगी….

इन ट्रेनों के नहीं चलने से ओडिशा के साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड व बंगाल के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे के मुताबिक नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (02802/02801) जो 23 से 26 मई तक निरस्त रहेगी। वहीं आनंद विहार टर्मिनल-भुवनेश्वर विशेष (02814) 24 मई जबकि आनंद विहार टर्मिनल-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस (02815/02816) 24 से 27 मई तक निलंबित रहेगी।

भुवनेश्वर-नई दिल्ली एसी विशेष (02823/02824) 25 और 26 मई जबकि नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस (02826) 24 मई को निरस्‍त रहेगी। पुरी-आनंद विहार टर्मिनल नीलांचल एक्सप्रेस (02875/02876) 25 मई को जबकि पुरी-योगनगरी ऋषिकेश विशेष ट्रेन (08477/08478) 24 से 27 मई तक रद रहेगी। भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस (02209) 26 मई को जबकि आनंद विहार टर्मिनल-भुवनेश्वर ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (02820/02819) 25 व 26 मई को रद रहेगी।

Related Articles

Back to top button