ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

शहर कांग्रेस ने राजीव गांधी की प्रतिमा उचित स्थान पर स्थापित करने महापौर से की मांग

बिलासपुर। शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रस्ताव पास करके जरहाभाठा चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा को उचित स्थान पर स्थापित करने की मांग नगर निगम महापौर रामशरण यादव और नगर निगम आयुक्त से की है।

एक प्रतिनिधि मंडल जिसमे शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, सभापति शेख नजीरुद्दीन, शहर महामंत्री देवेंद्र सिंह, समीर अहमद आदि शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने महापौर रामशरण यादव को ज्ञापन सौंपा।

शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बताया कि जनमानस की मांग और यातायात सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह मांग की गई है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है जो पूर्णता की ओर है। फ्लाईओवर की लंबाई राजीव गांधी की प्रतिमा से कुछ ही दूरी पर खत्म हो रही है।

इसके कारण चार पहिया सहित अन्य वाहनों को फ्लाईओवर में जाने के लिए जो जगह मिलनी चाहिए वह पर्याप्त नहीं मिल पाएगी। चौक में चार मार्ग आकर मिलते हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी। इसलिए प्रतिमा को शिफ्ट करना जनहित में होगा।

जनप्रतिनिधिमंडल ने राजीव की प्रतिमा का जीर्णोद्धार करके उचित स्थल पर स्थापित की मांग की है। प्रतिमा तक पहुंचने में दिक्कत ना हो इसके लिए पूर्व की भांति आइलैंड बनाकर उसका सुंदरीकरण करने व माल्यार्पण के लिए स्टील की सीढ़ी आदि की सुविधा की मांग की है।

मालूम हो कि इसके पूर्व में राजेंद्र नगर चौक, इंदु चौक और तालापारा चौक के आइलैंड को नगर निगम ने हटा दिया। इसी तरह आवागमन में बाधा बने अग्रसेन चौक के आइलैंड को भी हटाने की योजना है। यहां स्थापति महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा को बस स्टाप के पास स्थापित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button