ब्रेकिंग
Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क... Balodabazar News: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे; हादसे में 2 की हालत गंभीर Jharkhand News: 'देर है अंधेर नहीं'; रंजय सिंह मर्डर केस के फैसले पर बोलीं पूर्णिमा नीरज सिंह, दोनों... Sardar Patel Jayanti: राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होगी 'झारखंड जगुआर'; देश देखेगा STF का अनुश... Rozgar Mela Ranchi: 20वें रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी— '2047 के विकसित भारत का आधार हैं हमारे युव... MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार...
मनोरंजन

प्रभास-श्रद्धा के फैंस को करना पड़ेगा इंतजार, ‘SAAHO’ की रिलीज डेट में किया गया बदलाव

फिल्म ‘बाहुबली 2’ से दुनिया भर में फेमस हुए साउथ सुपरस्टार प्रभास के फैंस को अब उनकी आने वाली फिल्म ‘साहो’ का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर की जोड़ी दर्शकों को एंटरटेन करते हुए नजर आएगी। लेकिन फैंस के लिए एक बुरी खबर है कि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। अब प्रभास की साहो को 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज नही किया जाएगा।

जैसे कि फिल्म के दोनों ट्रेलर और गाने पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं, जिन्हें फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। ट्रेलर के बाद ही दर्शकों में उत्सुकता देखने को मिल रही है, लेकिन हाल ही में खबर आई है कि फिल्म की रिलीज़ डेट बदल दी गई है। पहले से फिल्म 15 अगस्त 2019 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये फिल्म 30 अगस्त 2019 को रिलीज होने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार दो तेलुगु फिल्में यानी की शरवानंद स्टारर रणरंगम और आदिवासी शेष की एवरू 15 अगस्त 2019 को रिलीज होने वाली हैं, जिसके लिए प्रभास स्टारर साहो की रिलीज डेट को कुछ और समय के लिए टाल दिया गया है। इसके साथ हो 15 अगस्त को और भी कई फिल्में रिलीज़ हो रही थी जिससे इसे नुकसान हो सकता था।

अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल और जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस भी उसी तारीख को रिलीज होने जा रही हैं, जो साहो की चुनौती दे सकती हैं जिसके चलते फिल्म की रिलीज डेट टालने की एक और वजह हो सकती है। वहीं इससे पहले साहो के कई सारे पोस्टर और लुक सामने आ चुके हैं जिसके बाद से ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button