ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
देश

किशोरी से छेड़छाड़, मारपीट कर घर में तोड़फोड़

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपित किशोर ने नाबालिग के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ भी की है। इसकी शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर की है। क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी अपने घर में थी। इस दौरान मोहल्ले में रहने वाला 17 वर्षीय किशोर उसके घर में घुस गया। किशोर ने नाबालिग से शादी की बात कहते हुए छेड़खानी शुरू कर दी।

इसका विरोध करने पर आरोपित किशोर ने मारपीट करते हुए घर के सामान की तोड़फोड़ कर दी। इस पर नाबालिग ने शोर मचाना शुरू कर दिया। नाबालिग की आवाज सुनकर मोहल्ले वाले वहां पहुंचते इससे पहले ही वह भाग खड़ा हुआ। पीड़ित ने इसकी जानकारी अपने स्वजन को दी। इसके बाद सिविल लाइन थाने में शिकायत की है।

शादीशुदा प्रेमिका को छोड़कर भाग गया प्रेमी

सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि मंगला क्षेत्र में रहने वाली युवती का माता चौरा के पास रहने वाले पंकज पटेल(22 वर्ष) के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। बाद में उसने घरवालों के दबाव में आकर समाज के युवक के साथ शादी कर ली। शादी के कुछ महीने बाद ही वह अपने प्रेमी के संपर्क में आ गई।

युवक ने उसके शादी का झांसा दिया। इस पर वह अपने पति को छोड़कर पंकज के पास आ गई। युवक उसे अपने साथ रखकर शादी का झांसा देता रहा। इस बीच उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध भी बनाया। बाद में युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button