ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

कोर्ट के फैसले पर भड़का विजय माल्या, बोला- उधार से ज्यादा मेरी संपत्ति हुई जब्त

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को  कर्ज की वसूली के लिये भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की रियल एस्टेट संपत्ति को बेचने का अधिकार मिल गया है।यानी कि बैंक अब कभी भी विजय माल्या की जब्त संपत्तियों को बेचकर कर्ज में फंसी अपनी रकम निकाल सकता है। हालांकि भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उधार से ज्यादा मेरी संपत्ति जब्त कर ली गई है।

PunjabKesari
धोखाधड़ी और फ्रॉड कहां है?: माल्या
माल्या ने ट्वीट कर लिखा कि टीवी देख रहा हूं और धोखाधड़ी और धोखेबाज के रूप में मेरे नाम का बार-बार जिक्र किया जा रहा है। क्या कोई यह नहीं मानता है कि किंगफिशर एयरलाइन के उधार से अधिक मेरी संपत्ति को ईडी द्वारा कुर्क किया गया है और मेरे कई समझौते 100 प्रतिशत चुकाने की पेशकश करते हैं? धोखाधड़ी और फ्रॉड कहां है?’

माल्या पर 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
मुंबई में विशेष पीएमएलए अदालत ने मंगलवार को बैंकों को 5,646.54 करोड़ रुपये की संपत्ति वापस किये जाने की अनुमति दी। दरअसल माल्या पर कथित तौर पर लगभग 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। इस मामले में उसकी बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस शामिल है। किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व मालिक और 65 वर्षीय कारोबारी विजय माल्या अप्रैल 2019 में अपनी गिरफ्तारी के बाद से प्रत्यर्पण वारंट पर ब्रिटेन में जमानत पर हैं।

इन बैंकों ने दिया था कर्ज
किंगफिशर एयरलाइन को दिये गये 6,900 करोड़ रुपये के मूल कर्ज में सर्वाधिक 1,600 करोड़ रुपये स्टेट बैंक ने दिये हैं। इसके अलावा, जिन अन्य बैंकों ने एयरलाइन को कर्ज दे रखा है, उनमें पंजाब नेशनल बैंक (800 करोड़ रुपये), आईडीबीआई बैंक (800 करोड़ रुपये), बैंक ऑफ इंडिया (650 करोड़ रुपये), बैंक ऑफ बड़ौदा (550 करोड़ रुपये), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (410 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button