ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
देश

देश में 61 दिन बाद कोरोना के सबसे कम मामले, 24 घंटे में 2427 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर लगातार कमजोर होती जा रही है। देश के 61 दिनों के बाद एक दिन में कोविड-19 के एक लाख नए मामले सामने आए हैं, जो 5 अप्रैल के बाद से सबसे कम है। इसके साथ ही दैनिक पॉजिटिविटी रेट 6.34 फीसद हो गई है। इस दौरान महामारी से 2,427 और लोगों की मौत हुई है। करीब 43 दिन बाद देश में संक्रमण से जान गंवाने वालों की यह सबसे कम संख्या है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आकड़ों के अनुसार 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,00,636 नए मामले मिले हैं। इसके बाद देश में महामारी के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,89,09.975 हो गई है। वहीं, संक्रमण से 2,427 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 3,49,186 हो गई है। उपचाराधीन मामलों की संख्या भी घटकर 14 लाख पर आ गई है। बीते दिन 1,74,399 नए मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद कुल डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 2,71,59,180 पहुंच गई है। यह लगातार 25वां दिन है जब स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या संक्रमितों की संख्या से अधिक है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि रविवार को 15 लाख 87 हजार 589 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिन्हें मिलाकर देश में अबतक कुल 36 करोड़ 63 लाख से अधिक हो गई है। वहीं, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस की 13 लाख 90 हजार 916 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23 करेड़ 27 लाख 86 हजार को पार कर गया है।

बता दें कि देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।

Related Articles

Back to top button