ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
विदेश

पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा, सिंध प्रांत में टकराई दो ट्रेनें; 30 लोगों की मौत-50 घायल

कराची। पड़ोसी देश पाकिस्तान में आज सुबह-सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। पाकिस्तान के सिंध प्रांत इलाके में दो ट्रेनें आपस में टकरा गई। इस हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तानी मीडिया ARY ने इसकी जानकारी दी है। इस रेल हादसे में 50 लोग घायल हुए हुए हैं। पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में सोमवार को दो ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई।

रेडियो पाकिस्तान ने रेलवे अधिकारियों के हवाले से बताया कि सर सैयद एक्सप्रेस, घोटकी शहर के पास रायती और ओबरो रेलवे स्टेशनों के बीच मिल्लत एक्सप्रेस से टकरा गई। अधिकारियों को आशंका है कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इस टक्कर में अब तक कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है। बचाव और राहत कार्य जारी है। कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

यह हादसा घोटकी के पास हुआ है। जियो टीवी के मुताबिक, मिल्लत एक्सप्रेस की बोगियां अनियंत्रित होकर दूसरी ट्रैक पर जा गिरीं और सामने से आ रही सर सैयद एक्सप्रेस उससे टकरा गई. इस कारण बोगियों के टुकड़े हो गए। मिल्लत एक्सप्रेस की 8 बोगियां ट्रैक से उतर गई।

जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा तड़के 3 बजकर 45 मिनट पर हुआ है। हादसे के चार घंटे बीत जाने के बाद भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे और न ही हेवी मशीनरी अभी तक यहां पहुंचाई गई है। अभी भी कई यात्री बुरी तरह फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि कई यात्री ऐसे फंसे हैं जिन्हें ट्रेन काटकर ही वहां से निकाला जा सकता है।

बताया जा रहा है कि घायलों को ट्रैक्टर ट्रॉली के जरिए ले जाया जा रहा है।  मेडिकल टीम वहां पहुंच चुकी है और अब पता चल सकता है कि इस हादसे में कितना और नुकसान हुआ है।

Related Articles

Back to top button