ब्रेकिंग
पाकिस्तान में कोहराम! बलूचिस्तान हमले में भारी नुकसान, क्यों 31 जनवरी बनी पाक इतिहास की सबसे काली ता... Budget 2026: टेक सेक्टर की चमकेगी किस्मत! AI, सेमीकंडक्टर और 6G इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट में बड़े ऐ... बजट 2026: अब स्कूल-कॉलेज में बनेंगे कंटेंट क्रिएटर, सरकार ने गेमिंग और एनीमेशन के लिए खोला नौकरियों ... महाशिवरात्रि 2026 पर बरसेगी महादेव की विशेष कृपा, इन 2 शुभ योगों में पूजा करने से मिलेगा दोगुना फल शैंपू के बाद भी बाल हो जाते हैं ऑयली? अपनाएं ये 5 आसान टिप्स, चिपचिपेपन से मिलेगा छुटकारा हुमायूं कबीर ही असली TMC", बीजेपी नेता का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला- कहा: कट्टरपंथियों के सामने झुक गई... ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: युवक ने ट्रैक पर कूदकर दी जान, मौत से पहले परिवार को भेजा था भावुक म... मध्य प्रदेश: दरिंदगी की शिकार बुजुर्ग महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम, आरोपी नाबालिग पर अब चलेगा मर्डर ... सावधान! एक व्हाट्सएप ग्रुप और ₹2.07 करोड़ साफ; जानें झारखंड के युवक के साथ कैसे हुई ऑनलाइन ट्रेडिंग ... वैशाली में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, अररिया CS और पत्नी ने मौके पर ही...
देश

तेलंगाना के पूर्व मंत्री एटाला राजेंद्र आज सौंपेंगे इस्तीफा, पिछले महीने मंत्रीमंडल से हुए थे बर्खास्त

हैदराबाद। तेलंगाना के पूर्व मंत्री एटाला राजेंद्र (Eatala Rajender) आज अपना इस्तीफा सौंपेगे। उनके कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय में विधायक के रूप में अपना इस्तीफा सौंपेंगे। बता दें कि भूमि अतिक्रमण के आरोपों के बाद उन्हें पिछले महीने राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था।

गौरतलब है कुछ दिन पहले एटाला राजेंद्र और कुछ अन्य स्थानीय नेताओं ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) को इस्तीफा था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि पार्टी में लोकतांत्रिक प्रक्रिया खत्म हो चुकी है इसलिए वह 19 साल पार्टी में काम करने के बाद इस्तीफा दे रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजेंद्र भाजपा के शीर्ष नेताओं के सम्पर्क में हैं। पिछले दिनों शीर्ष नेताओं के साथ राष्ट्रीय राजधानी में उनसे मुलाकात की थी। राजेंद्र उन कुछ वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं, जो दो दशक पहले पार्टी के गठन के बाद से टीआरएस के साथ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केसीआर के मंत्रिमंडल में कोई भी मंत्री स्वतंत्र निर्णय नहीं ले सकता, सब कुछ मुख्यमंत्री के नियंत्रण में है। राजेंद्र ने कहा कि कई नेता मेरे साथ पार्टी छोड़ने को तैयार हैं।

Related Articles

Back to top button