ब्रेकिंग
पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... Haryana BJP News: भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा; संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा...
टेक्नोलॉजी

Google ने खगोलशास्त्री मार्गेरीटा हैक को किया याद, उनके जन्मदिन पर बनाया खास डूडल

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी कंपनी Google ने आज यानी 12 जून को इटली की खगोलशास्त्री मार्गेरीटा हैक के जन्मदिन के खास अवसर पर डूडल बनाया है। इस डूडल में मार्गेरीटा को टेलीस्कोप के जरिए आकाश में देखते हुए दर्शाया गया है। इस डूडल को अंतरिक्ष की थीम दी गई है। इसके अलावा डूडल पर क्लिक करने पर यूजर्स को खगोलशास्त्री मार्गेरीटा हैक से जुड़ी जानकारी मिलेगी। आइए जानते हैं खगोलशास्त्री मार्गेरीटा हैक के बारे में…

खगोलशास्त्री मार्गेरीटा हैक की जन्म तारीख

खगोलशास्त्री मार्गेरीटा हैक का जन्म 12 जून 1922 में हुआ था। मार्गेरीटा हैक ट्राएस्टे यूनिवर्सिटी में एस्‍ट्रो फिजिक्‍स की प्रोफेसर थी। उन्होंने सितारों की रासायनिक संरचना और उनके सतह के तापमान और गुरुत्वाकर्षण का अध्ययन किया था। सन 1970 में मार्गेरीटा ने कोपर्निकस उपग्रह से यूवी डेटा पर काम किया, जिसका मुख्य उद्देश्य तारकीय वातावरण के बाहरी हिस्से में होने वाली ऊर्जावान घटनाओं और बड़े लेवल पर नुकसान का पता लगाना था।

मार्गेरीटा हैक का पहला शोध

मार्गेरीटा हैक का पहला शोध कोपरनिकस के डेटा पर आधारित था। यह शोध 1974 में नेचर में प्रकाशित हुआ था। 12 जून, 2012 को मार्गेरीटा को उनके 90वें जन्मदिन के खास अवसर पर इटली गणराज्य के सर्वोच्च सम्मान “दमा डि ग्रान क्रोस” मिला था। वह विज्ञान के अलावा प्रोफेसर, लेखिका और एक्टिविस्ट थी।

आपको बता दें कि गूगल ने मार्च में वसंत ऋतु के आगमन पर खास डूडल बनाया था। इस डूडल में प्रकृति के शानदार नीले, हरे, लाल, नारंगी, पीले और गुलाबी रंग को जोड़ा गया था। इसके अलावा डूडल में रंग बिरंगे फूलों और एक हेजहोग यानी जंगली चूहे को दर्शाया गया था।

वसंत ऋतु से जुड़ी अहम जानकारी

वसंत ऋतु का मौसम सर्दियों और गर्मियों के बीच आता है। इस मौसम में पौधे बढ़ते हैं और हर तरफ फूल खिलते हैं। इस समय पूरी दुनिया में दिन और रात का वक्त बराबर हो जाता है।

Related Articles

Back to top button