ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से निकाली गई कार, देखते ही देखते समां गई थी जमीन में

पार्किंग में खड़ी कार के पानी में समाने की घटना  ने लोगों को हैरान परेशान कर दिया।  देखते ही देखते चंद सेकेंड में एक  कार जमीन में समा गई। हालांकि अब इस कार को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया है। यह कार करीब 12 घंटे तक कुएं में फसी रही, इसे रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।

यह घटना है मुंबई के घाटकोपर की जहां राम निवास नाम के शख्स ने पार्किंग में अपनी खड़ी की हुई थी, लेकिन सुबह उन्हे वहां कार नहीं मिली। सीसीटीवी (CCTV) खंगालने पर देखा गया कि पार्किंग में कंक्रीट टूटी और वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया और कार उसमें धीरे-धीरे समाती चली गई। कुछ ही सेकेंड के बाद कार गायब हो गई।

इस घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया।  अब इसे बाहर निकाल लिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि  दो वाटर पंप के जरिए कुएं से पानी को बाहर निकाला और उसके बाद एक बड़ी क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर खींचा। एक बकायदा कुएं में कूंदकर पहले गाड़ी को रस्सी से बांधा तब जाकर क्रेन के जरिए उसे खींचा गया।

बताया जा रहा है कि  कुछ साल पहले आवासीय सोसाइटी ने आरसीसी का काम कर कुएं के आधे हिस्से को बंद कर दिया था और इसका इस्तेमाल वाहनों को खड़ा करने के लिये किया जाने लगा। बारिश के कारण एक हिस्सा गिर गया और वाहन डूब गया। बीएमसी ने शहर में भारी बारिश के बाद हुई घटना की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। शिवसेना शासित नगर निगम ने एक बयान में कहा कि उसका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है।

Related Articles

Back to top button