ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
खेल

सौरव गांगुली ने की डेनमार्क के मिडफील्डर क्रिस्टियन एरिक्सन के जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोलकाता। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली ने डेनमार्क के मिडफील्डर क्रिस्टियन एरिक्सन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सौरव ने इंस्टाग्राम पर क्रिस्टियन एरिक्सन की एक तस्वीर पोस्ट करके लिखा, ‘आप अच्छे हो जाएंगे। क्रिस्टियन एरिक्सन हम आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। यह खेल आपको मैदान में वापसी करते देखेगा।’

सौरव फुटबॉल के बहुत बड़े प्रशंसक है। वे फुटबॉल विश्वकप, यूरो कप, कोपा अमेरिका कप, इंग्लिश प्रीमियर लीग समेत विभिन्न फुटबॉल टूर्नामेंट फॉलो करते हैं। गौरतलब है कि यूरो कप के एक मैच के दौरान डेनमार्क के दिग्गज मिडफील्डर क्रिस्टियन एरिक्सन अचानक मैदान पर अचेत होकर गिर पड़े थे। कोपनहेगन के पार्केन स्टेडियम में यह मैच शनिवार को फिनलैंड और डेनमार्क के बीच खेला जा रहा था।

पहले हाफ के खत्म होने से ठीक पहले एरिक्सन मैदान पर अचेत होकर गिर पड़े थे।उन्हें गिरता देख तुरंत दोनों टीमों के खिलाड़ियों और फील्ड रेफरी एंथनी टेलर ने मैच रोक दिया। क्रिस्टियन एरिक्सन को मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई। उन्हें मैदान पर ही सीपीआर दिया गया और उपचार किया गया। इस दौरान खिलाड़ी गोपनीयता बनाए रखने के लिए उन्हें घेरकर खड़े हो गए थे और फिर उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया।

एरिक्सन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है। मैच को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया, हालांकि बाद में मैच शुरू हुआ। जब एरिक्सन मैदान पर गिरे तो खिलाड़ी और दर्शक सभी हैरान रह गए। पूरा स्टेडियम शांत हो गया था। कुछ फैंस की आंखों में आंसू थे जबकि डेनमार्क टीम के खिलाड़ी रोने लगे। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी सलामती की दुआ मांग रहे थे।

Related Articles

Back to top button