ब्रेकिंग
दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ... मंथली एक्सपायरी के दबाव में बाजार में सुस्ती, मामूली गिरावट से निवेशकों के डूबे ₹1.10 लाख करोड़ फाजिल्का में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन! 40 हजार उपभोक्ताओं पर ₹40 करोड़ का बकाया, कटने लगे कनेक्शन लुधियाना में दूसरे दिन भी सफाई कर्मचारियों का प्रचंड प्रदर्शन! कूड़ा लिफ्टिंग रोकी, माता रानी चौक पर... लुधियाना के SCD सरकारी कॉलेज में बनेगा पंजाब का पहला इंडोर वॉलीबॉल ऑडिटोरियम! ₹3.60 करोड़ की लागत से...
देश

भाजपा ने घेरा थाना, पुलिस ने आवेदन लेने से किया इन्‍कार, बैठे धरने पर

रायपुर।  नौकरी के नाम पर 19 लाख की ठगी मामले में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय के नेतृत्व में सरस्वती नगर थाना का घेराव किया गया। भाजपा कार्यकर्ता आवेदन देने थाना पहुंचे। जहां थाना प्रभारी के आवेदन लेने से इन्‍कार करने पर कार्यकर्ता थाना के सामने बारिश के बीच धरने पर बैठ गए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि छह बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे उगाही करने वाले आरोपित शिवमंगल सिंह टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी 420 का प्रकरण सरस्वती नगर थाना में दर्ज हुआ है। आरोप लगाते हुए स्पष्ट रूप से लिखित में शिकायत है कि मंत्री शिव डहरिया व वह तत्कालीन कलेक्टर बलरामपुर जिला के प्रभाव से नौकरी लगाने के नाम पर 19 लाख रुपये लिए गए।

मोर्चा के अध्यक्ष नवीन ने कहा कि घटना संज्ञान में आने के बाद उसकी गंभीरता को देखते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा पूरे प्रकरण की जांच की गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन से मंत्री शिव डहरिया व तत्कालीन बलरामपुर कलेक्टर के खिलाफ़ एफआइआर दर्ज कर प्रकरण में सह अभियुक्त बना कर कार्रवाई की मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा आवेदन देने गए प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय के साथ प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे, प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय आत्माराम बंजारे, दिलीप सारथी, अनिल बाग, शरद जाल, जिला अध्यक्ष महादेव नायक, पंचू भारती, योगेश, दद्दू कुर्रे, पंकज जगत, लक्ष्मी नारायण, विशाल बाग, अरुण बेहरा, पप्पू तांडी, गौतम नायक, डमरू जगत, मेलाराम तुरकाने, पन्ना सोनवानी, अजीत छुरा, जगदीश बघेल, पप्पू कुमार, संदीप मंडल, रोहित व दीपक छाला उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button