ब्रेकिंग
साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे... Dhanbad Crime News: धनबाद के बलियापुर जंगल में मिला महिला का सिर कटा शव, पूजा सामग्री मिलने से नरबलि... Mumbai Crime News: मुंबई में 'स्पेशल 26' की तर्ज पर फर्जी IT रेड, कारोबारी से 1 करोड़ मांगने वाले 10... Badrinath Dham Accident: तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय बेहोश हुईं दो महिला श्रद्धालु, अस्पताल मे... Bijnor Road Accident: बिजनौर में बेकाबू कार ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, पंजाब के 3 व्यापारियों की... महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्...
देश

नाले में मिली भिक्षुक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। मल्हार स्थित मां डिडेश्वरी मंदिर के सामने भिक्षा मांग कर जीवन यापन करने वाले 60 वर्षीय भिक्षुक का शव मिला है। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक पूछताछ में मृतक मिर्गी की बीमारी से ग्रसित होने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मल्हार चौकी प्रभारी हेमंत पाटले ने बताया कि शनिवार की सुबह जुनवानी नाले में लाश मिलने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान कराई।

इस दौरान आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक बसंत गेररा(60 वर्ष) निवासी केसला थाना पामगढ़ जिला जांजगीर का रहने वाला था। वह मल्हार के मां डिडनेश्वरी मंदिर के सामने भिक्षा मांगता था। इस पर पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को इसकी जानकारी देकर बुलाया। पंचनामा के पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है।

मृतक के परिवारवालों ने पूछताछ में बताया कि वे घर में बिना बताए दो-चार दिनों के लिए बाहर चले जाते थे। इसके बाद वे स्वयं लौट भी आते थे। इस पर परिवार वालों ने उनके गायब होने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। इसके साथ ही वे मिर्गी की बीमारी से भी ग्रसित थे। मामले में पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृतक के मौत का कारण स्पष्ट होगा।

तीन दिन पुरानी लाश

नाले में लाश मिलने की सूचना पर चौकी प्रभारी हेमंत पाटले टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। लाश सड़ने लगी थी। पुलिस ने आशंका जताई है कि लाश तीन दिन पुरानी हो सकती है। पोस्टमार्टम से भिक्षुक के मौत का समय और कारण पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने स्वजन का बयान दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button