ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
देश

किए गए सेवा कार्य से दिखी साहू समाज की एकता और मजबूती

अंवरी। जिला साहू समाज युवा प्रकोष्ठ धमतरी की जिला स्तरीय बैठक तहसील साहू समाज भवन कुरुद में हुई। जिला उपाध्यक्ष मनीष साहू ने कहा कि जिला साहू समाज द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए विभिन्न समाज सेवा कार्य किया गया। जिससे साहू समाज की एकता और मजबूती दिखती है। समाज द्वारा होम आइसोलेशन सेंटर, आक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन, एंबुलेंस सेवा संचालित की जा रही है, जिससे हमें गर्व होता है। उन्होंने सभी समाजिक बंधुओं के सहयोग से समाज द्वारा स्वास्थ्य सुविधाएं संचालित करने की बात कही। जिलाध्यक्ष हिरेंद्र साहू ने कहा कि युवा साहू समाज की रीढ़ की हड्डी हैं।

समाज को मजबूती प्रदान करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज को दशा और दिशा देने के लिए युवाओं को आगे आकर नेतृत्व करना चाहिए। साहू समाज जिला अध्यक्ष दयाराम साहू के नेतृत्व में बहुत अच्छा काम कर रहा है। जिससे प्रभावित होकर विदेश में रहने वाले साहू बंधुओं ने सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

समाज सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। जिला सचिव प्रवीण साहू ने समाज मे चल रहे धर्मांतरण के मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साहू समाज के कई लोग दूसरे धर्म को स्वीकार कर रहे हैं। हम माता कर्मा के संतान हैं। हमें एकजुट होकर धर्मांतरण को रोकना होगा। बैठक को राजेश साहू जिला महामंत्री और राकेश साहू जिला उपाध्यक्ष ने भी संबोधित किया।

तत्पश्चात युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए तहसील साहू समाज भवन कैंपस में पौधरोपण किया। इस अवसर पर वीरेंद्र साहू जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, भागवत साहू धमतरी नगर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, भोजेंद्र साहू, अंकित साहू, खिलेश साहू , यक्ष साहू, खिलेंद्र साहू, गोविंदा साहू, उत्तम साहू उपस्थित थे। प्रमुख अतिथियों में मनीष साहू जिला उपाध्यक्ष जिला साहू समाज, हिरेंद्र साहू जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, प्रवीण साहू जिला सचिव युवा प्रकोष्ठ, राजेश साहू जिला महामंत्री, देवव्रत साहू तहसील अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मौजूद थे।

बैठक में सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष खिलेश साहू, जिला उपाध्यक्ष राकेश साहू, जिला संयुक सचिव भानु साहू, निरंजन साहू जिला मंत्री, जिला सहमंत्री कीर्ति साहू, धनेंद्र साहू, जिला समन्वयक डोमन साहू, कोर कमेटी सदस्य गोविंदा साहू, उत्तम साहू, यशपाल साहू, चेतन साहू, लोमश साहू, यक्ष कुमार साहू, जिला मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार साहू, तुलसी साहू बनाए गए। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव प्रवीण साहू और आभार-प्रदर्शन कुरुद तहसील युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवव्रत साहू ने किया।

Related Articles

Back to top button