ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

भाजयुमो कार्यकताओं ने रिक्शा चलाकर किया प्रदर्शन

धमतरी। भाजयुमो के प्रदेशव्यापी आव्हान पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी की अगुवाई में नगर युवा मोर्चा मंडल ने रिक्शा चलाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के घोषणा पत्र में चुनाव के समय किये गए 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता के वादे को निभाने की मांग की।

16 जून को धमतरी में गोविंदा ढिल्लन के नेतृत्व, मोर्चा के कोषाध्यक्ष देवेश अग्रवाल एवं सूरज शर्मा के संयोजन में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते प्रदर्शन किया गया। हाथ ठेला, रिक्शा, तीन चक्का आटो, ई-रिक्शा एवं छोटा हाथी को चलाते हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

बेरोजगारी को प्रदर्शित करने वालू फ़ोटो कौतुहल का विषय रहे। पिछले जून माह में क्षेत्र के तेलीनसत्ती गांव में निवासरत हरदेव सिन्हा ने बेरोजगारी से तंग आकर मुख्यमंत्री निवास के समक्ष आत्मदाह कर लिया था। 24 दिनों बाद वे दिंगी की जंग हार गए।

प्रदर्शन के बाद अपने संबोधन में विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि कोई भी राज्य व राष्ट्र की पूंजी कुशल श्रम तथा मजबूत युवा शक्ति होती है, लेकिन प्रदेश की भूपेश बघेल के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार अपने ढाई वर्ष में सिर्फ धोखा ही धोखा किया है।

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी ने कहा कि सैद्धांतिक रूप से कांग्रेस को अपनी घोषणाओं की हमेशा याद दिलाते हुए युवाओं के हक को बुलंद करने के लिए कभी भी हम भाजयुमो के कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे। वहीं मंडल अध्यक्ष विजय साहू ने कहा कि गोबर के नाम पर युवाओं के अरमानों को रौंदते हुए भ्रष्टाचार की योजना संचालित कर रही है। प्रदेश युवा मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य जय हिंदूजा ने ढाई वर्ष बेरोजगारी भत्ता 75000 रुपये को एक मुश्त देने की मांग की।कार्यक्रम का संचालन देवेश अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर सरला जैन, प्रीतेश गांधी अर्चना चौबे, नरेंद्र रोहरा,राजेंद्र शर्मा, शिवदत्त उपाध्याय, श्वेता गजपाल महावीर चोपड़ा, मंडल महामंत्री अखिलेश सोनकर, महामंत्री अविनाश दुबे, विनायक जैन, सरिता असाई, सुशीला तिवारी, दीपक गजेंद्र, मिथलेश सिन्हा, भीषण निषाद, अजय देशलहरे, श्यामलाल नेताम, हेमंत बंजारे,प्रकाश सिन्हा, प्राची सोनी सिम्मी खान,कुलेश सोनी,कैलाश सोनकर,पुष्कर यादव,देवेश अग्रवाल,सूरज शर्मा,पवन गजपाल, पुष्पेंद्र बाजपाई, नितिन प्रजापति,वीरेंद्र साहू,भागवत साहू,गोपाल साहू सहित अन्य शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button