ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

मथुरा: जमीनी विवाद के चलते 2 भाइयों की गोली मारकर हत्या, तीसरा गंभीर रूप से घायल

मथुरा: उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के पैगांव में एक भूखंड को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना में 2 भाइयों की मौत हो गई और तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.गौरव ग्रोवर ने बताया कि शेरगढ़ थाना के पैगांव निवासी राजेश सिंह को गांव के ही सुखवीर सिंह ने 300 वर्गमीटर का भूखंड बेचा था, जिसे वह वापस चाहता था, लेकिन राजेश और उसका भाई इसे वापस नहीं करना चाहते थे।

उन्होंने बताया कि इसी विवाद को लेकर बुधवार रात दोनों पक्षों में गोलीबारी शुरु हो गई। आरोप है कि सुखबीर पक्ष की गोलीबारी में राजेश (26) और उसके बड़े भाई रतन सिंह (36) की मौत हो गई और उनका तीसरा भाई रणवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। रणवीर को कोसीकलां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ग्रोवर ने बताया कि पुलिस के कई दल सुखवीर, उसके भाई अमर सिंह और अन्य आरोपियों की तलाश कर रहे है। उपाधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया कि आरोपी गांव से फरार हो गए हैं। पुलिस के कई दल उनकी तलाश कर रहे हैं। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को एहतियातन तैनात किया गया है।

Related Articles

Back to top button