ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

जांच में उत्कृष्टता के लिए देशभर के 152 पुलिस कर्मियों को मिला मेडल, गृह मंत्रालय ने जारी की लिस्ट

नई दिल्ली। वर्ष 2021 के लिए ‘जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के पदक’ (Union Home Minister’s Medal for Excellence in Investigation) से 152 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया है। इस पदक की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी जिसका उद्देश्‍य अपराध की जांच के उच्च प्रोफेशनल मानकों को बढ़ावा देना और जांच अधिकारियों द्वारा जांच में इस तरह की उत्कृष्टता की पहचान करना है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि इन पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले कर्मियों में सीबीआई के 15, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस के 11-11, उत्तर प्रदेश पुलिस के 10, केरल और राजस्थान पुलिस के 9-9, तमिलनाडु पुलिस के 8, बिहार के 7, गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली पुलिस के छह-छह कर्मचारी शामिल हैं। इनमें 28 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।

साल 2020 में 121 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया था। इसमें 15 सीबीआई के, 10-10 मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र पुलिस के, 8 उत्तर प्रदेश पुलिस के और 7-7 कर्मी केरल व पश्चिम बंगाल पुलिस के हैं, तथा शेष कर्मी अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के हैं। इनमें 21 महिला पुलिस अधिकारियों को भी मेडल से सम्मनित किया गया था।

Related Articles

Back to top button