Breaking
WhatsApp अकाउंट क्यों किया जाता है बैन? कभी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां दुनिया का रहस्यमयी शिवलिंग, जिसकी हर साल बढ़ती है लंबाई केजरीवाल के लिए ये क्या बोले खट्टर, AAP ने जताई नाराजगी धनंजय सिंह को मिली जमानत, क्या लोकसभा का चुनाव लड़ पाएंगे? मुस्लिम को नहीं मिला टिकट, कांग्रेस के इस नेता ने चुनाव प्रचार समिति से दिया इस्तीफा साहब! पिया परदेस से लाए हैं मेरी सौतन, अब कैसे कटेगी जिंदगी… महिला ने अफसरों को सुनाया दर्द दिव्यांगों को ऑटोरिक्शा में बैठाता, फिर उन्हें लूटकर हो जाता फुर्र…नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार दूसरे चरण में भी पहले फेज जैसा हाल, 2019 के मुकाबले कितनी हुई वोटिंग? संदेशखाली में CBI की रेड पर भड़की TMC, चुनाव आयोग से की शिकायत UPSC में मुस्लिम लड़कियों की तादाद में इजाफा, जानिए पहली मुस्लिम IAS से लेकर आज तक का इतिहास

कहा-बेटे का नाम आने के बावजूद टेनी ने नहीं दिया मंत्री पद से इस्तीफा

जालौन: जालौन में आज बृजलाल खाबरी ने मीडिया से बातचीत की।आज लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई हिंसा की पहली बरसी है। इस मामले पर कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपाई जो बोलते हैं, वह कभी नहीं करते हैं। बेटे का नाम इस घटना में आने के बावजूद भी अभी तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा उर्फ टेनी ने इस्तीफा नहीं दिया है।टेनी के लिए इस्तीफा जुमला था-बृजलाल खाबरीबृजलाल खाबरी ने कहा कि यह भाजपाईयों का चरित्र है कि जो वह कहते हैं वह करते नहीं हैं। अजय मिश्रा टेनी ने कहा था कि अगर केस में मेरे बेटे का नाम आता है तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। लेकिन कांड को एक साल बीत गए हैं। उनका बेटा जेल में है। इसके बावजूद वह अभी तक मंत्री पद पर बने हुए हैं। यह तो उनके लिए एक जुमला था।केस पर दबाव बनाएंगे टेनी-बृजलाल खाबरीखाबरी ने कहा कि टेनी मंत्री इसलिए बने हुए हैं कि जांच के दौरान जो भी अधिकारी ईमानदारी से काम करना चाहेगा तो उस पर वह दबाव बनाएंगे। एक पिता होने के नाते उनकी जिम्मेदारी भी बनती है। उन्होंने कहा कि उनका जो जुमला है वह देश जान चुका है। इसीलिए आने वाले समय में इस भाजपा सरकार को जनता उखाड़ देगी।उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कोई भी मंत्री, विधायक, सांसद हो वह कभी कोई भी काम ईमानदारी के साथ करने के लिए तैयार नहीं है। उनका जो जुमला है, वह देश जान चुका है। इसीलिए आने वाले समय में इन भाजपा की सरकार को जनता उखाड़ देगी।यूपी चुनाव को भाजपा ने हिंदू मुसलमान बना दिया था-बृजलाल खाबरीउन्होंने कहा कि 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में लखीमपुर में और यूपी की अन्य विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को हिंदू-मुस्लिम बना दिया था। उन्होंने हिंदुओं को डरा धमका कर वोट में बंटवारा किया है। सभी रैलियों और जनसभाओं में वह अधिकतर हिंदू मुस्लिम को बांटने की बात करते रहे। कहते थे, यदि विपक्ष का कोई भी दल सत्ता में आ जाएगा तो देश में मुगल शासन लागू हो जाएगा।इसी नफरत के कारण यह चुनाव जीतने में सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश में अब बदलाव का दौर आ रहा है। कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत यात्रा, हर व्यक्ति को अपनी ओर खींच रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में 2024 में एक बार फिर कांग्रेस की सत्ता में वापसी होगी और भाजपाई द्वारा जो जुमलेबाजी की गई है। उसको जनता स्वीकार नहीं करेगी।

WhatsApp अकाउंट क्यों किया जाता है बैन? कभी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां     |     दुनिया का रहस्यमयी शिवलिंग, जिसकी हर साल बढ़ती है लंबाई     |     केजरीवाल के लिए ये क्या बोले खट्टर, AAP ने जताई नाराजगी     |     धनंजय सिंह को मिली जमानत, क्या लोकसभा का चुनाव लड़ पाएंगे?     |     मुस्लिम को नहीं मिला टिकट, कांग्रेस के इस नेता ने चुनाव प्रचार समिति से दिया इस्तीफा     |     साहब! पिया परदेस से लाए हैं मेरी सौतन, अब कैसे कटेगी जिंदगी… महिला ने अफसरों को सुनाया दर्द     |     दिव्यांगों को ऑटोरिक्शा में बैठाता, फिर उन्हें लूटकर हो जाता फुर्र…नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     दूसरे चरण में भी पहले फेज जैसा हाल, 2019 के मुकाबले कितनी हुई वोटिंग?     |     संदेशखाली में CBI की रेड पर भड़की TMC, चुनाव आयोग से की शिकायत     |     UPSC में मुस्लिम लड़कियों की तादाद में इजाफा, जानिए पहली मुस्लिम IAS से लेकर आज तक का इतिहास     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें