ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
देश

गंगा दशहरा के मौके पर संगम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, श्रद्धालु लगा रहे पुण्य की डुबकी

प्रयागराजः संगम नगरी प्रयागराज में संगम पर लाखों की संख्या में श्रद्धालू गंगा दशहरा पर मां गंगा में आस्था की पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। कोरोना काल के बावजूद दूर दूर से श्रद्धालु आकर संगम में स्नान कर रहे हैं और दान पुण्य कर भजन गा रहे है।

मान्यता है कि गंगा दशहरा में जो भी संगम में पवित्र डुबकी लगाता है, उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और वह रोग मुक्त हो जाता है। इसके साथ-साथ गंगा दशहरा के दिन दान पुण्य आदि करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है इस दिन पुण्य प्राप्त करने के लिए इस दिन दान करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों के बीच गंगा दशहरा का विशेष महत्त्व है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर ऋषि भागीरथी के अथक प्रयासों से मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। इस लिए इस दिन को गंगा दशहरा मनाते हैं, धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने और मां गंगा की आराधना करने से व्यक्ति के सभी पाप कर्मों का नाश होता है।

Related Articles

Back to top button