ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

केंद्र तमिलनाडु में हिंदी नहीं थोप रहा : सीतारमण

चेन्नई: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु में हिंदी थोपने का कोई प्रयास नहीं कर रही और तमिल को बढ़ावा देने की भी कोशिश कर रही है। राज्य के सियासी दलों द्वारा हाल में डाक विभाग की परीक्षा सिर्फ अंग्रेजी और हिंदी में कराए जाने को लेकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में यहां सीतारमण ने यह प्रतिक्रिया दी।

विभिन्न दलों ने आरोप लगाया था कि यह एक तरह से तमिलनाडु पर हिंदी थोपने की कोशिश है। द्रमुक के नेतृत्व में राज्य में 1960 के दशक में हिंदी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन हुए थे। वित्त मंत्री ने कहा कि इससे यह निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए कि यह भाषा को थोपे जाने जैसा है। उन्होंने कहा, ‘केंद्र सरकार हिंदी नहीं थोपती।

अगर कहीं, प्रशासनिक स्तर पर कुछ होता है तो इस नतीजे पर मत पहुंचिए कि यह थोपा जा रहा है। निश्चित रूप से कुछ थोपा नहीं जा रहा है। हम भी तमिल के विकास से जुड़े हैं।’ केंद्र की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ योजना के तहत, देश के उत्तरी राज्यों में तमिल को भी लोकप्रिय बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button