ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
देश

सोनभद्र पीड़ितों से आज मिलेंगे योगी आदित्यनाथ

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सोनभद्र जाकर गोलीकांड के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।सोनभद्र के उम्भा गांव में इसी सप्ताह 17 जुलाई को जमीन के विवाद में 10 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा था कि इस मामले में अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और चार अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है।

उन्होंने कहा था, ‘‘अब तक 29 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक एकनली बंदूक, दो दोनली बंदूकें और एक रायफल जब्त की जा चुकी है। इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की है। शनिवार को सोनभद्र के जिला अधिकारी अंकित अग्रवाल ने कहा, ‘‘सभी 10 मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये वितरित किए गए हैं। चेक लेने के लिए आठ लोग आज उपस्थित थे और दो लोग अनुपस्थित रहे।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी शनिवार को मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें कांग्रेस की तरफ से 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने राज्य सरकार से पीड़ित परिवारों को 25-25 लाख रुपये की सहायता राशि देने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button