बिलासपुर रेलवे जोन के महाप्रबंधक गौतम बनर्जी आज होंगे सेवानिवृत्त

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक गौतम बनर्जी आज सेवानिवृत्त होंगे। 18 सितंबर 2019 को उन्होंने जोन का प्रभार संभाला था। मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई। इससे ट्रेनों का परिचालन जरुर बंद हुआ। पर महाप्रबंधक बनर्जी के निर्देशन में जोन अंधोसंरचान से जुड़े कोई भी काम प्रभावित नहीं हुए। नई लाइन बिछाने से लेकर अंडर ब्रिज, लाइन का विस्तार, स्टेशनों का जीर्णोद्वार समेत कई महत्वपूर्ण संपन्न् हुए।
बनर्जी 1982 बेच के भारतीय रेल विद्युत सेवा के अधिकारी है। बिलासपुर में पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने दक्षिण पूर्व रेलवे कोलकाता में प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर के पद पर कार्यरत रहे। दक्षिण पूर्व रेलवे के महत्वपूर्ण रेल मंडल खड़गपुर में भी मंडल रेल प्रबंधक , पूर्व मध्य रेलवे चितरंजन लोकोमोटिव वर्कशाप सहित कई अन्य रेलवे में महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ थे।
बिलासपुर रेल जोन को उनके इसी अनुभव का लाभ भी मिला। उन्होंने पदभार संभालने के बाद कोरीछापर लाइन की शुरुआत की। इसी बेवजह अटका रखा गया था। उनके निर्देश के बाद इसकी शुरुआत हुई। सेवानिवृत्त पर शाम को उन्हें जोन कार्यालय में विदाई भी दी जाएगी।
हालांकि उनकी जगह पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन का पदभार कौन संभालेंगे अभी इसे लेकर अधिकृत आदेश जारी नहीं हुआ है। पर संभावना जताई जा रही है कि डब्ल्यूसीआर जबलपुर के महाप्रबंधक को दोहरी जवाबदारी मिल सकती है। प्रभारी महाप्रबंधक को लेकर मंत्रालय से आदेश जारी होने का जोन में दिनभर इंतजार होता रहा। माना जा रहा है कि शाम स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।






