निगम अफसरों को हाई कोर्ट के निर्देशों का भी नहीं है परवाह

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के निर्देशों की जिला प्रशासन व नगर निगम के अफसरों को परवाह नहीं है। हाई कोर्ट ने शहर की सड़कों व राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवारागर्दी कर रहे मवेशियों को पकड़ने और गोठानों में सुरक्षित रखने का निर्देश दिया था। कोर्ट के निर्देश पर कुछ दिनों तक नगर निगम ने अभियान भी चलाया था। स्थिति आज फिर वैसी ही हो गई है। दिन से लेकर पूरी रात सड़कों पर मवेशी नजर आ रहे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
निगम व जिला प्रशासन के अफसर हाई कोर्ट के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के महत्वाकांक्षी योजना की धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं। नरवा,गस्र्वा,घुस्र्वा व बाड़ी योजना के तहत गोठानों का निर्माण किया है। गोठानों में मवेशियों को सुरक्षित रखना है। निगम क्षेत्र में भी गोठान का निर्माण किया गया है। गोठान खाली है और शहर की सड़कों पर मवेशी आवारागर्दी कर रहे हैं।
इसके चलते दोपहिया व चारपहिया सवार वाहन चालकों में दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। बिलासपुर रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। बारिश के दिनों में यह स्थिति और भी ज्यादा खराब हो रही है। पूरे दिन और रात में मवेशी गोठान या फिर किसानों के घर में ना होकर सड़कों पर ही विचरण कर रहे हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग में रात के वक्त मवेशियों के रहने के कारण दुर्घटनाएं भी हो रही है। प्रतिदिन चार से पांच मवेशी की मौत से दुर्घटना से हो रही है। रात में सड़कों पर बैठे या विचरण करते गोवंश वाहन चालकों को साफ दिखाई नहीं देता। भारी वाहनों के टक्कर के कारण गोवंशों की मौत हो रही है।
इस ओर किसी का ध्यान ही नहीं है। तिफरा फ्लाई ओवर के नीचे से मवेशियों की आवारगर्दी शुरू हो जाती है जो राष्ट्रीय राजमार्ग में मुख्य सड़कों पर जगह-जगह दिखाई देते हैं। दिन के वक्त वाहन चालक वाहन की गति नियंत्रित कर आगे बढ़ जा रहे हैं। रात में यही स्थिति कुछ ज्यादा ही खराब हो जाती है।
पुल पर मवेशियों का कब्जा
बारिश के समय में गांव की सड़कों पर कीचड़ होने और मक्खियों के कारण मवेशी सड़क पर या फिर पुल के ऊपर विचरण करते रहते हैं। दिन और रात पुल या फिर सड़क पर इनका कब्जा रहता है। मोपका के आगे लगरा पुल के एक हिस्से में मवेशियों का कब्जा रहता है। इसके चलते पूरे समय पुल वन वे रहता है
शहर की प्रमुख सड़कों पर विचरण
पंडित देवकीनंदन दीक्षित चौक,विवेकानंद उान के सामने,मिशन अस्पताल रोड,दयालबंद,गांधी प्रतिमा के आसपास,सिम्स चौक,नूतन चौक सहित शहर के प्रमुख सड़कों में मवेशी विचरण करते नजर आ जाते हैं।






