ब्रेकिंग
फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ... मंथली एक्सपायरी के दबाव में बाजार में सुस्ती, मामूली गिरावट से निवेशकों के डूबे ₹1.10 लाख करोड़ फाजिल्का में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन! 40 हजार उपभोक्ताओं पर ₹40 करोड़ का बकाया, कटने लगे कनेक्शन लुधियाना में दूसरे दिन भी सफाई कर्मचारियों का प्रचंड प्रदर्शन! कूड़ा लिफ्टिंग रोकी, माता रानी चौक पर... लुधियाना के SCD सरकारी कॉलेज में बनेगा पंजाब का पहला इंडोर वॉलीबॉल ऑडिटोरियम! ₹3.60 करोड़ की लागत से... लुधियाना बिजली विभाग में बड़ा घपला! जे.ई. बिक्कर सिंह पर ₹12.25 लाख की हेराफेरी का केस दर्ज सुल्तानपुर लोधी में पिज्जा कैफे में बीती रात लगी भीषण आग! AC, फ्रिज व फर्नीचर जलकर राख; लाखों का नुक...
मनोरंजन

ग्रांड प्रीमियर में पहुंचे सलमान, जानिए Nach Baliye सीजन 9 के असल जज के बारे में खास

स्टार प्लस का बहुचर्चित रियलिटी शो नच बलिए 9 के ग्रैंड प्रीमियर की शुरुआत हो चुकी है, वहीं फैंस का इंतजार भी खत्म हो चुका है। बता दें कि शुक्रवार को 5 जोड़ियों को सबके सामने बेनकाब किया गया। वहीं शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर सलमान खान पहुंचे।

जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान शो के प्रोड्यूसर भी हैं। शो के जजेज को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी। ग्रांड प्रीमियर में इस बात का खुलासा हो गया कि इस सीजन में कौन से जज शो का हिस्सा होंगे, शो में रवीना टंडन और अहमद खान जज के तौर पर नजर आएंगे। प्रीमियर की बात करें तो टीवी एक्ट्रेस की शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिल रही हैं। मौनी राय, पति विवेद दहिया के साथ दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, मधुरिमा तूली के साथ विशाल आदित्य सिंह, ये रिश्ते हैं प्यार के फेम, शाहीर शेख के साथ रिया शर्मा और नागिन फेम अनीता हंसनंदानी पति रोहित रेड्डी नज़र आए, सभी ने एक के बाद एक धमाकेदार परफॉर्मेंस दीं।

ये डांसिंग रिएलिटी शो लोगों के बीच काफी पॉपुलर है, इस शो के माध्यम से दर्शक अपने फेवरेट स्टार जोड़े को परफॉर्म करते हुए देखते हैं। नच बलिए सीजन 8 में दिव्यांका त्रिपाठी विनर रही थीं, वे मशहूर टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें में लीड रोल प्ले कर चुकी हैं। ये देखने वाली बात होगी की इस साल शो में किस तरह का कॉम्पिटीशन देखने को मिलेगा और कौन सी जोड़ी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button