ब्रेकिंग
BJP OBC Politics: काशी में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक; अशोक चौरसिया को कमान देकर पिछड़ा वर्ग को साधने क... Lohagad Murder Case: पुणे मंगेतर हत्याकांड में SIT जांच के निर्देश; विधानसभा में गूंजा केतन अग्रवाल ... WB Anti-Social Activities Bill: पश्चिम बंगाल में 'निवारक हिरासत' का प्रावधान; विधानसभा में पेश होगा ... Sanjay Dina Patil Controversy: शिवसेना सांसद के 'बम' वाले बयान पर मचा बवाल; ठाकरे गुट ने दर्ज कराई श... Fake Helmet Factory Ghaziabad: गाजियाबाद में दो हेलमेट इकाइयों पर BIS का छापा; लाइसेंस खत्म होने के ... Passport Fees Hike 2026: 1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना; जानिए नई दरों की पूरी लिस्ट Ram Mandir Donation Controversy: चांदी का काकभुशुण्डि मिलने के बाद भी खड़े हुए सवाल; दानदाताओं ने रसी... Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में FIR दर्ज; गबन और धोखाधड़ी की धाराओं में 8 आ... LPG Supply Rules Changed: सरकार का बड़ा फैसला; व्यावसायिक LPG पर लगे सभी प्रतिबंध हटाए गए Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई; ट्रस्ट की शिकायत पर 8 लोगों...
मनोरंजन

कपिल शर्मा ही नहीं बल्कि इन दो सुपरस्टार के साथ भी काम करना चाहती हैं कंगना रनौत

लंदन क्वीन यानी कंगना रनौत जो आए दिन अपने विवादित बयानों केे चलते चर्चा का केंद्र बनी रहती हैं, इन दिनों अपनी फिल्म जजमेंटल है क्या के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म प्रमोशन के चलते ही कंगना कपिल शर्मा के शो में पहुंची। इस दौरान कंगना ने शो के सेट पर कपिल के साथ मिलकर खूब मस्ती की।

शो के दौरान कंगना ने बताया कि बॉलीवुड में बोल्डनेस के मामले में उनका कोई साथी नहीं है, कंगना ने खुद को बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस माना। साथ ही कंगना ने अपनी बॉलीवुड विशलिस्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि वे विक्की कौशल और रणवीर सिंह के साथ काम करना पसंद करेंगी। कंगना ने ये भी कहा कि वो खुद कपिल शर्मा के साथ भी काम करना चाहेंगी। बता दें कि कंगना फिल्म में भी शानदार एक्टर राजकुमार राव के साथ काम कर रही हैं, दोनों दूसरी बार साथ में सिल्वर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:-  तैमूर संग अपने बेटे अशर की तुलना के बारे में सुनकर सनी लियोनी ने दिया ऐसा Reaction

कगंना रनौत ने शो में कई सारे रोचक सवालों के भी जवाब दिए, कपिल ने उनसे पूछा की उन्हें एक्टर्स को मिनिस्ट्री देनी है। कंगना ने अक्षय कुमार को हेल्थ मिनिस्टर बनाया। ऐसा उन्होंने इस लिए किया क्योंकि वो फिटनेस पर बहुत ध्यान देते हैं, इसके अलावा वे ड्रिंक और स्मोक भी नहीं करते। कंगना ने करीना कपूर खान को होम मिनिस्टर बनाया। कंगना के मुताबिक करीना अपने घर का अच्छे से ख्याल रखती हैं और अपने स्टारडम को भी मेंटेन किए हुए हैं, वो चीजों को बहुत अच्छे से मैनेज करती हैं। कंगना के मुताबिक फाइनेंस मिनिस्टर शाहरुख खान को सौंपा जाना चाहिए, क्योंकि उनकी मॉनेटरी स्किल्स अच्छी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button