ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Election Petition: भवानीपुर चुनावी नतीजों के खिलाफ ममता बनर्जी पहुंचीं कलकत्ता हाई क... Ram Mandir Controversy: मंदिर में 1400 करोड़ के घोटाले का आरोप; कांग्रेस ने की हाई कोर्ट के जज से जां... Supreme Court on Bar Council: बार काउंसिल में महिलाओं के लिए 10% को-ऑप्शन; सुप्रीम कोर्ट ने दी निष्प... Manoj Bajpayee Acting Style: 'गवर्नर' से 'द फैमिली मैन' तक; क्या मनोज बाजपेयी एक ही तरह के किरदारों ... Jabalpur News: कलेक्टर के पैरों में गिरकर मां-बेटी ने लगाई न्याय की गुहार; दबंग पड़ोसियों से हैं परेश... Nagpur Crime News: नागपुर में शादीशुदा महिला के साथ रेप, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; दो आरोपी... UP Assembly Election 2027: मायावती का मास्टर प्लान; ओबीसी वोट बैंक को साधने के लिए बसपा ने तेज की तै... Rajasthan Court Order: आगर-मालवा के दो थाना प्रभारियों समेत 90 पुलिसकर्मियों पर केस; कोर्ट ने की कड़... Maharashtra Politics: शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट की तैयारी; क्या बिखर जाएगी उद्धव ठाकरे की पार्टी? Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में सनसनी; रिश्ता टूटने से नाराज सिरफिरे युवक ने दो सगी बहनों को मार...
देश

नए वित्त राज्य मंत्री बने पंकज चौधरी, 6 बार रहे चुके हैं लोकसभा के सदस्य

लखनऊः केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री बनाए गए पंकज चौधरी 6 बार लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। वित्त मंत्रालय में अभी तक वित्त राज्य मंत्री रहे अनुराग ठाकुर का प्रमोशन हो गया है और उनको कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है, जबकि पंकज चौधरी नए वित्त राज्य मंत्री बनाए गए हैं।

चौधरी (56) उत्तर प्रदेश की महराजगंज सीट से 10वीं, 11वीं, 12वीं, 14वीं, 16वीं और 17वीं लोकसभा के लिए भाजपा के सांसद चुने जा चुके हैं। वर्ष 1991 में उन्होंने पहली बार लोकसभा का चुनाव जीता था। उसके बाद 1996 और 1998 में भी वह सांसद बने। हालांकि वर्ष 1999 के लोकसभा चुनाव में उन्हें समाजवादी पार्टी के अखिलेश सिंह के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा। मगर 2004 के लोकसभा चुनाव में वह फिर सांसद बने।

वर्ष 2009 का लोकसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा ने साल 2014 में उन्हें महाराजगंज सीट से ही अपना प्रत्याशी बनाया ,जिस पर उन्होंने जीत हासिल की। उसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में वह छठी बार सांसद चुने गए। वर्ष 1989 में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले चौधरी शुरू में गोरखपुर नगर निगम के पार्षद थे लेकिन जल्द ही वह उपमहापौर बन गए। चौधरी वर्ष 1990 में भाजपा कार्यसमिति के सदस्य बने थे।

Related Articles

Back to top button