ब्रेकिंग
Durg Steel Plant Accident: भिलाई के निजी स्टील प्लांट में हादसे के बाद बड़ा एक्शन, प्लांट निदेशक और ... Police Smaran Divas Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, कांकेर, सुकमा और अन्य जिलों में मनाया गया ... Khunti St. Michael School Attack: खूंटी में संत मिखाइल स्कूल के फादर पर जानलेवा हमला, रिम्स रेफर— आक... Palamu Crime News: अंधविश्वास के खौफनाक खेल में बुजुर्ग की निर्मम हत्या, झाड़-फूंक का आरोप लगाकर गला... Palamu Crime News: रेहला में ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 7 स्टाफ क्वार्टरों में भीषण चोरी, दुर्गा ... Police Smaran Divas Jharkhand: रांची समेत पूरे राज्य में मनाया गया पुलिस संस्मरण दिवस, कर्तव्य के दौ... Ranchi Rare Snake Rescue: रांची में हरियाणा के युवक से दुर्लभ रेड सैंड बोआ सांप बरामद, अंतरराष्ट्रीय... Palamu Crime News: पलामू में दुर्गा पूजा से लौट रही महिला का अपहरण कर हत्या, धान के खेत से मिला शव— ... Deoghar Sindoor Khela News: देवघर में बंगाली परंपरा के साथ धूमधाम से मनाया गया सिंदूर खेला, महिलाओं ... BJP Mission 2029 Jharkhand: झारखंड में कमल खिलाने के लिए बीजेपी का बड़ा प्लान, राष्ट्रीय अध्यक्ष नित...
देश

वीरभद्र सिंह को याद कर भावुक हुए राहुल-प्रियंका, बोले- हम आपको कभी भुला नहीं पाएंगे

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्गज कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह जी सही मायने मैं दिग्गज नेता थे।

PunjabKesari
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि जिस तरह से जनता तथा कांग्रेस पार्टी  की सेवा की वह हमेशा विशिष्ट उदाहरण बना रहेगा। उनके परिजनों और मित्रों के प्रति में संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्हें हम भुला नहीं पाएंगे।

PunjabKesari
प्रियंका गांधी ने दिग्गज कांग्रेस नेता को  श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया कि राजनीति में विशालकाय पर्वतों सा कद रखने वाले व देवभूमि हिमाचल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री वीरभद्र सिंह जी के निधन से हम सबको एक अपूर्णीय क्षति हुई है। ईश्वर श्री वीरभद्र सिंह जी को श्रीचरणों में स्थान दें। विनम्र श्रद्धांजलि।

गौरतलब है कि सिंह का लंबी बीमारी के बाद वीरवार तड़के 87 साल की उम्र में शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में निधन हो गया।

Related Articles

Back to top button