रायपुर से इंदौर और प्रयागराज के लिए उड़ान 17 से हो रही है शुरू

रायपुर। कोरोना की रफ्तार कम होते ही अब एक बार फिर से उस दौरान बंद होने वाली उड़ानें शुरू होने लगी हैं। इंडिगो एयरलाइंस ने घोषणा की है कि रायपुर से इंदौर और प्रयागराज के लिए उड़ान 17 जुलाई से उड़ान शुरू हो रही है। रायपुर से इंदौर के लिए तो इस साल जनवरी में ही फ्लाइट शुरू हुई थी और प्रयागराज के लिए पिछले साल नवंबर से ही उड़ान शुरू हो गई थी। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कोरोना संक्रमितों की रफ्तार बढ़ने से इन फ्लाइटों को बंद कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार फ्लाइट क्रमांक 6ई 7111 रायपुर से इंदौर के लिए शाम 5.50 बजे उड़ाने भरेगी और वहां 7.50 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार फ्लाइट क्रमांक 6ई 7988रायपुर से प्रयागराज के लिए सुबह 8.35 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 10.20 बजे पहुंचेगी।
रायपुर से दिल्ली, बैंगलुरू, चेन्नई और मुंबई के लिए भी उड़ाने
इंडिगो एयरलाइंस द्वारा रायपुर से दिल्ली और बेंगलुरू के लिए उड़ान 20 जुलाई से शुरू किया जा रहा है। फ्लाइट क्रमांक 6ई 6168 रायपुर से सुबह 8.05 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी और सुबह 10 बजे वहां पहुंचेगी। इसी प्रकार फ्लाइट क्रमांक 6ई412 रायपुर से बेंगलुरू के लिए रात्रि 8.20 बजे उड़ान भरेगी और रात्रि 10.30 बजे वहां पहुंचेगी। इसी प्रकार रायपुर से मुंबई उड़ान 23 जुलाई से शुरू होगी। फ्लाइट क्रमांक 6ई 5512 रायपुर से मुंबई के लिए सुबह 8.15 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 10 बजे वहां पहुंचेगी।
रायपुर से चेन्नई उड़ान 21 से
रायपुर से चेन्नई के लिए भी उड़ान शुरू हो रही है। फ्लाइट क्रमांक 6ई 6072 रायपुर से चेन्नई के लिए शाम 6.40 बजे उड़ान भरेगी और रात्रि 8.30 बजे वहां पहुंचेगी। यह उड़ान 21 जुलाई से शुरू हो रही है।






