ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
देश

भारत की बेटी सिरिशा ने अरबपति ब्रैनसन संग रचा इतिहास, 60 मिनट तक की अंतरिक्ष की यात्रा

ब्रिटिश अरबपति और वर्जिन ग्रुप के फाऊंडर रिचर्ड ब्रैंसन के साथ भारत की बेटी सिरिशा बांदला समेत 5 ने 60 मिनट अंतरिक्ष यात्रा कर रविवार को इतिहास रच दिया। इसके साथ ही रिचर्ड ने अपने अभियान से दुनिया में अंतरिक्ष टूरिज्म की नींव रख दी। लैंडिंग के साथ ही उन्होंने अपने अनुभव को यादगार बताया। वर्जिन गैलेक्टिक के पैसेंजर रॉकेट प्लेन VSS यूनिटी में सवार होकर ब्रैन्सन अंतरिक्ष के किनारे तक गए और वहां भारहीनता का अनुभव भी किया।

वर्जिन के प्लेन ने रात करीब 8.10 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) न्यू मैक्सिको से उड़ान भरी थी। वर्जिन ग्रुप ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाऊंट पर बताया था कि इसे शाम 6.30 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से लॉन्चिंग का वक्त डेढ़ घंटा आगे बढ़ा दिया गया था। उड़ान से पहले ब्रैंसन ने कहा कि मेरा मिशन स्टेटमैंट है भविष्य में सबके लिए अंतरिक्ष यात्रा का सपना सच करना

ब्रैंसन ने कहा कि अगले साल कमर्शियल टूर शुरू करने से पहले वह खुद इसका अनुभव लेना चाहते हैं। उनके इस सफर को देखने के लिए टैस्ला के सी.ई.ओ. एलन मस्क भी पहुंचे थे। उनकी कंपनी स्पेसएक्स भी स्पेस टूरिज्म की बड़ी खिलाड़ी बनने की कोशिशों में जुटी है।

Related Articles

Back to top button