Breaking
गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हम... गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान? रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या

डेट पर अलग नजर आने के लिए इस तरह से करें मेकअप

अगर आप किसी की वैलेंटाइन हैं तो स्योर आपने पहले से ही डेट पर पहनने के लिए आउटफिट से लेकर फुटवेयर और हेयरस्टाइल हर एक चीज़ की प्लानिंग कर रखी होगी लेकिन मेकअप में वही स्मोकी आईज़ और पिंक लिपस्टिक लगाने से बात नहीं बनने वाली है। कपड़े और जूते स्टाइलिश हैं तो मेकअप भी ट्रेंड के हिसाब से  होना चाहिए। तो आइए जानते हैं किस तरह का मेकअप ऐसे में आपको दिखा सकता है अलग और खास।

फाउंडेशन फैक्ट :   फाउंडेशन को सेकेंड स्किन कहा जाता है। स्किन टोन से एक टोन गहरे शेड का फाउंडेशन लें। लिक्विड फाउंडेशन लगाएं। इससे स्किन टोन इवन लगेगी। अगर स्किन टाइप ड्राई है, तो मॉयस्चराइजर रिच फाउंडेशन लगाएं। ऑयल फ्री फाउंडेशन गर्मियों में लगाना सेफ है।

परफेक्ट प्राइमर  :  मेकअप देर तक टिका रहे, इसके लिए चेहरे पर प्राइमर लगाएं। आंखों के आसपास और अनइवन स्किन टोन पर प्राइमर या कंसीलर स्टिक लगाएं और फेस पाउडर से स्मज करें। प्राइमर के दो शेड्स होते हैं तो अपने स्किन टोन को देखते हुए इसे चुनें।

आई शैडो :  सिलिकॉन फ्री, मिनरल ऑयल फ्री, आर्टिफिशियल कलर फ्री, डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड, सल्फेट फ्री आई शैडो ट्रेंड कर रहे हैं। यह लंबे समय तक टिका रहेगा। डार्क लिप कलर के साथ अर्दी शेड का आई शैडो परफेक्ट लुक देगा। वैसे वैलेंटाइन डे पर गोल्डन व सिल्वर आई शैडो भी ट्राई कर सकती हैं।

ट्रांसपेरेंट मस्कारा  :  अगर आपकी लिपस्टिक का शेड डार्क है, तो आंखों पर ट्रांसपेरेंट मस्कारा लगाएं। इससे लिपस्टिक पूरी तरह से हाईलाइट होगी। उम्र कम हो तो ब्लैक मस्कारा चुनें। डार्क लिप कलर के साथ आई मेकअप हमेशा लाइट होना चाहिए। क्रिस्टल व मैटेलिक ग्लिटर आंखों के नीचे अप्लाई करें।

लिप कलर ट्रेंड  :  सुनने मे अजीब लग रहा होगा ना लेकिन इस साल का ब्लैक और डॉर्क कलर ट्रेंड में हैं। तो पिंक, मैरून या ऑरेंज जो भी कलर चुनें उनका डार्क शेड अप्लाई करें। लिपस्टिक देर तक टिकाए रखने के लिए एक कोट लिपस्टिक का लगाने के बाद पाउडर डस्ट करें फिर दोबारा लिप कलर यूज करें।

जेली लिप ग्लॉस  :  इस बार मेकअप ट्रेंड की खास बात यह है कि लिप ग्लॉस पहले की तरह इन है। इससे होंठ हाइड्रेटेड रहेंगे। इसमें एप्रिकॉट ऑयल होने की वजह से होंठों की रंगत भी ठीक रहेगी। क्लीयर ग्लॉस खरीदें। इसे अपनी डार्क लिप कलर पर इस्तेमाल कर सकती हैं। उम्र कम हो, तो लिप लाइनर से आउटलाइन बनाएं और अंदर लिप ग्लॉस लगाएं।

गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हमला     |     गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?     |     पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो     |     दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान?     |     रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी     |     गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी     |     करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत     |     तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो     |     मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट     |     तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें