ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
देश

राष्ट्रीय राजमार्ग में खड़े ट्रक में टकराया मालवाहक, क्लीनर की मौत

बिलासपुर-अंबिकापुर। अंबिकापुर पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग में गुरुवार देर रात दो वाहनों की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा सरगुजा और पत्थलगांव की सीमा के पास गुतुरमा सरईपारा में हुआ जब अंबिकापुर की ओर से किराना सामग्री लोड कर पत्थलगांव जा रहा मालवाहक वाहन ढाबे के किनारे खड़े कोयला लोड ट्रक में जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मालवाहक वाहन के सामने का हिस्सा पूरी तरह ट्रक के पिछले हिस्से में धंस गया।

आसपास के ग्रामीणों और सीतापुर पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मालवाहक वाहन के क्लीनर के शव और घायल चालक को बाहर निकाला। चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार देर रात करीब 10 बजे अंबिकापुर की ओर से किराना सामग्री लोड कर माजदा मालवाहक वाहन पत्थलगांव की ओर जा रहा था। इधर सीतापुर थाना अंतर्गत गुतुरमा सरईपारा के पास ढाबे के किनारे कोयला लोड ट्रक खड़ा था जिसका चालक और सह चालक खाना खा रहे थे।

तेज रफ्तार माजदा वाहन इसी खड़े ट्रक से जा टकराया। तेज टक्कर से आसपास के लोग बाहर निकल आए। वाहन में चालक और क्लीनर फंसे हुए थे। सूचना पर सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। माजदा वाहन के सामने का हिस्सा बुरी तरह धंस जाने के कारण एक्सीवेटर की मदद ली गई। गुरमा से सुनील गुप्ता का एक्सीवेटर मंगाया गया। इसके बाद खींचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को ट्रक से अलग किया गया तब जाकर क्लीनर के शव और चालक को बाहर निकाला गया।

मृतक मुन्ना पत्थलगांव थानांतर्गत कोलढोड़ी का निवासी था। माजदा वाहन को ज्योति प्रकाश चला रहा था। उसे पुलिस ने अपने वाहन से सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद खड़े ट्रक का चालक और सह चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

Related Articles

Back to top button