ब्रेकिंग
Chhatarpur News: न्याय न मिलने से आहत युवती ने थाने में किया आत्मदाह का प्रयास; पुलिस की कार्यशैली प... Rajgarh News: शादी के 15 दिन बाद ही दुल्हन हुई रफूचक्कर; 2 लाख रुपये ठगने वाले 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह... Weather Update: दिल्ली-यूपी सहित उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट; आंधी और ओलावृष्टि से गिरेगा पा... Ghazipur Murder Case: होटल कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या; कटरा गैंग पर आरोप, कोतवाल लाइन हाजि... Punjab Government Big Decision: पंजाब में खत्म हुई ठेकेदारी प्रथा; 65,000 कर्मचारियों को मिलेगी पक्क... Dhamtari News: सराफा कारोबारी के साथ 70 लाख की धोखाधड़ी; कारीगर का बेटा जेवर लेकर हुआ फरार Katihar News: कटिहार में शव के साथ ग्रामीणों का संघर्ष; कमला नदी पार कर करना पड़ा अंतिम संस्कार Hansi Murder Case: हांसी में शोरूम मैनेजर सूरज जैन की दोस्तों ने चाकू घोंपकर की हत्या; गर्लफ्रेंड को... Delhi Anti-Encroachment Drive: शालीमार बाग में 150 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर; मैक्स हॉस्पिटल के पास... Abhishek Banerjee Attack Case: टीएमसी सांसद पर हमले के मामले में 5 गिरफ्तार; बीजेपी पर लगा साजिश का ...
देश

चिकित्सा महाविद्यालय के तकनीकी पदों पर दावा-आपत्ति 29 जुलाई तक

रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में तकनीशियनों और सहायकों के पदों पर भर्ती के लिए जारी अंतिम चयन सूची पर 29 जुलाई तक दावा-आपत्ति मंगाए गए हैं।

उम्मीदवार मेडिकल कॉलेज द्वारा प्रकाशित अंतिम चयन सूची में आवश्यक दस्तावेजों के साथ दावा-आपत्ति कार्यालयीन समय में चिकित्सा महाविद्यालय कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। चयन सूची मेडिकल कॉलेज के सूचना पटल और वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

ज्ञात हो कि रायपुर मेडिकल कॉलेज ने तकनीशियनों एवं सहायकों की भर्ती के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा ली गई परीक्षा के परिणाम और उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद चयन सूची जारी की है। इसमें ओटी टेक्नीशियन, ओटी सहायक, डायलिसिस टेक्नीशियन, टेक्नीशियन प्लास्टर, स्पीच थेरेपिस्ट, ईसीजी टेक्नीशियन, कैथ टेक्नीशियन, कैथ असिस्टेंट और आइसीयू टेक्नीशियन के पदों पर चयनित 20 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button