ब्रेकिंग
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: 35 वार्डों के मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट सूची जारी जालंधर न्यूज़: गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत मामले में नया मोड़, बहन ने किया हत्या का दावा अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: 15 दिसंबर से मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा पंजाब में हड़ताली कर्मचारियों पर सरकार सख्त: मांगी गैरहाजिर कर्मियों की लिस्ट परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस: CBI की जांच तेज, आरोपी अश्विनी कुमार के घर पहुंची टीम Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी
देश

बस एक फोन काॅल और 48 घंटे बाद घर बैठे पाए वाहन बीमा

रायपुर: वाहनों का बीमा करवाने के लिए अब लोगों को निजी कंपनियों के आफिसों का चक्कर नहीं लगाना होगा, क्योंकि यह सुविधा भारतीय डाक विभाग में शुरू हो गई है। ग्राहकों को इसके लिए कही भटकने की जरूरत नहीं है, बल्की उन्हे अपने आसपास के डाकघर में जाना होगा। जहां इंडिया पोस्ट पैमेंट्स बैंक(आइपीपीबी) सेवा के माध्यम से दो पहिया और चार पहिया वाहन का बीमा करवा सकते है। टोल फ्री नंबर 155299 पर काल करनी होगी। काल करने के बाद 48 घंटे के बाद डाकिया ग्राहक के घर पहुंच जायोगा।
आधार कार्ड से बायोमैट्रिक कराकर वाहन से संबंधित ब्यौरा लेकर बीमा कर दिया जाएगा। ज्ञात हो कि ग्राहकों तक पत्र पहुंचाने के साथ ही पिछले कुछ वर्षो में डाक विभाग में कई योजनाए शुरू हुई। इसमें स्पीड और रजिस्ट्री की बुकिंग के साथ गंगाजल, काशी विश्वनाथ का प्रसाद सहित अस्थी विजर्सन जैसी प्रमुख योजनाएं शुरू किया गया।जिसका फायदा ग्राहको को भी मिल रहा है।
बीमा के लिए क्या करना होगा
ग्राहक को डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पैमेंट्स बैंक में सौ रुपये देकर एकाउंट खुलवाना होगा। अगर पहले से खाता खुला है तो तुरंत वाहन बीमा की सुविधा उठा सकते हैं। बीमा की रकम ग्राहक के एकाउंट से काटी जायेगी। ग्राहक डाकघर में आकर बीमा करा सकते है, अन्यथा डाकिया को घर बुलाकर भी बीमा की सुविधा ले सकता है।
राजधानी में तीन लाख हैं वाहन
जिले में दो पहिया और चार पहिया करीब तीन लाख वाहन हैं। अब तक ये लोग अलग-अलग कंपनियों से बीमा कराते आ रहे हैं। लेकिन इसके लिए ग्राहकों को काफी भागदौड़ करनी पड़ती है। इससे अब ग्राहकों को रुझान डाक विभाग की सेवा से बढ़ेगा, क्योंकि डाक विभाग घर बैठे बीमा की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।
दो कंपनियों से हुआ है अनुबंध
डाक विभाग ने ग्राहकों के लिये वाहन बीमा की सुविधा देने के लिये दो कंपनियों से अनुबंध किया है, जिसमें टाटा एआइजी, बजाज अलियांज कंपनी शामिल है। जल्द ही हेल्थ बीमा भी शुरू होगा। मालवाहन गाड़ी बीमा में शामिल नहीं है।

    • जिले में कुल आईपीपीबी के खाते धारक- 10000
    • जिले में कुल दो पहिया और चार पहिया वाहन- तीन लाख
    • जिले में प्रधान डाकघर- एक
    • जिले में उप डाकघर- 30
प्रवर अधीक्षक रायपुर डाक विभाग बीएल जांगडे ने कहा कि इंडिया पोस्ट पैमेट्स बैंक सेवा के तहत ग्राहकों को वाहन बीमा की सुविधा मिलना शुरु हो गयी है। ग्राहक पोस्ट आफिस से संपर्क कर या फिर डाकिया को घर बुलाकर सेवा का लाभ उठा सकते हैं।नए ग्राहकों को इसके लिये एकाउंट खुला होना अनिवार्य है।

Related Articles

Back to top button