ब्रेकिंग
Dipanshu Shokin DUSU Winner: एनएसयूआई से टिकट न मिलने पर लड़ा चुनाव, जानिए कौन हैं डूसू के नए उपाध्य... Delhi Minor Girl Brutality Case: 1 साल की मासूम से दरिंदगी और मर्डर के बाद राजनीति गरमाई, 4 आरोपी गि... Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को ... Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह...
देश

आटो की टक्कर से युवक घायल, चालक की कर दी पिटाई

बिलासपुर। सकरी क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे युवक को आटो चालक ने टक्कर मार दी। इसके बाद घायल ने आटो चालक को पकड़कर पीट दिया। दोनों पक्ष ने इसकी श्ािकायत थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सकरी क्षेत्र के पेंडारी निवासी सेनापति वस्त्रकार मजदूरी करते हैं। बुधवार की शाम सात बजे वे अपने घर के पास सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इस दौरान बस्ती की ओर से आ रहे आटो के चालक गोरेलाल खांडे ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।

उन्होंने घटना की शिकायत सकरी थाने में की है। वहीं, गोरेलाल ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने घर से सकरी की ओर आ रहा था। इस दौरान सड़क के बीच में खड़े युवक सेनापति वस्त्रकार ने हटने से मना करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर उसने गोरोलाल की पिटाई कर दी। दोनों पक्ष की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

अस्पताल से लौट रहा युवक आटो की टक्कर से घायल

कोतवाली क्षेत्र के तेलीपारा नंदू गैरेज के पास रहने वाले राजेश कछवाहा सब्जी विक्रेता हैं। मंगलवार की शाम वे सिम्स आए थे। यहां से उपचार के बाद पैदल चांटीडीह सब्जी बाजार की ओर जा रहे थे। बिलासा चौक के पास सवारी आटो के चालक रवि कछवाहा ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

इससे उनके हाथ और पैर में चोटे आई। घायल ने आटो चालक को देखकर वाहन चलाने कहा। इस पर आटो चालक गाली-गलौज करते हुए भाग निकला। पीड़ित ने घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button