ब्रेकिंग
Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-... Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ... Chandigarh News: रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल बदलाव पर जनता की कड़ी आपत्ति, मास्टर प्लान की प्रक्रिया ...
टेक्नोलॉजी

Tech Tips and Tricks in Hindi: Gmail में Email करना है शेड्यूल, तो फॉलो करें ये आसान स्टेप

नई दिल्ली। Gmail Tips And Tricks In Hindi: आजकल सभी लोग ई-मेल (Email) भेजने के लिए Gmail का इस्तेमाल करते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर कई सारे खास फीचर्स मौजूद हैं, जो यूजर्स के काम को आसान बना देते हैं। इनमें से एक शेड्यूल फीचर है। इस फीचर के जरिए आप किसी भी ई-मेल को अपने मनचाहे वक्त पर शेड्यूल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल ने इस फीचर को साल 2019 में लॉन्च किया था।

अगर आप तय वक्त पर ई-मेल भेजना चाहते हैं, तो हम आपको यहां ई-मेल शेड्यूल करने का पूरा तरीका स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे। आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस…

ऐसे करें अपना E-Mail शेड्यूल

  • E-Mail शेड्यूल करने के लिए सबसे पहले ब्राउजर पर जाकर Gmail ओपन करें
  • जीमेल ओपन होने के बाद Compose पर टैप करें
  • यहां अपना मेल लिखें और उस यूजर की आईडी एंटर करें, जिसे आप मेल भेजना चाहते हैं
  • सेंड बटन पर क्लिक करने की बजाय arrow बटन पर क्लिक करके Schedule send ऑप्शन पर क्लिक करें
  • यहां आपको डेट और टाइम स्लॉट मिलेगा। इसमें से आप अपने हिसाब से किसी एक ऑप्शन को चुनें
  • इतना करते ही आपका ई-मेल शेड्यूल हो जाएगा और तय वक्त पर अपने आप सेंड हो जाएग

मोबाइल ऐप के जरिए E-Mail ऐसे करें शेड्यूल

  • E-Mail शेड्यूल करने के लिए एंड्राइड और आईओएस डिवाइस में जीमेल ऐप ओपन करें
  • जीमेल ओपन होने के बाद Compose पर टैप करें
  • यहां अपना मेल लिखें और उस यूजर की आईडी एंटर करें, जिसे आप मेल भेजना चाहते हैं
  • अब राइट साइड में तीन डॉट का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें
  • यहां आपको शेड्यूल सेंड का विकल्प मिलेगा, उसपर क्लिक करें
  • अब अपने हिसाब से डेट और टाइम स्लॉट पर क्लिक करके ई-मेल शेड्यूल कर दें
  • इतना करते ही आपका ई-मेल शेड्यूल हो जाएगा और तय वक्त पर अपने आप सेंड हो जाएगा

Related Articles

Back to top button