ब्रेकिंग
सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को: जानें पूजा की सही विधि, जलाभिषेक का नियम और जरूरी शिव मंत्र झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ...
देश

दुर्ग में फूड इंस्पेक्टर की आइडी से बनाया फर्जी राशन कार्ड, आरोपित गिरफ्तार

बिलासपुर। दुर्ग जिले में पदस्थ फूड इंस्पेक्टर की आइडी से फर्जी राशन कार्ड बनाने वाले को सिविल लाइन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी सूचना दुर्ग पुलिस को दी है। इस पर दुर्ग पुलिस सोमवार की देर रात आरोपित को शहर से लेकर चली गई। एएसपी सिटी उमेश कश्यप ने बताया कि दुर्ग निवासी आकाश यादव ने वहां पदस्थ फूड इंस्पेक्टर की आइडी और कोड हासिल कर लिया था। इसके माध्यम से वह खाद्य विभाग के पोर्टल में जाकर 185 फर्जी राशन कार्ड बना लिया।
इसकी जानकारी होने पर विभाग के अधिकारियों ने फर्जी राशन कार्ड की पहचान कर उसे निरस्त कर दिया। साथ ही विभाग के अधिकारियों ने 23 जून को दुर्ग के कोतवाली थाने में शिकायत की। शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। जांच में पता चला कि आकाश यादव ने फूड इंस्पेक्टर की आइडी से राशन कार्ड बनाया है। इस बीच आरोपित फरार हो गया। वह बिलासपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में छुपकर रह रहा था। इसकी सूचना दुर्ग पुलिस ने बिलासपुर पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने आरोपित की पहचान कर सोमवार को उसे हिरासत में ले लिया। साथ ही इसकी सूचना दुर्ग पुलिस को दी। इस पर दुर्ग पुलिस की टीम सोमवार की देर रात आरोपित को लेकर चली गई।
हर माह शासन को ढाई लाख का चूना
आरोपित ने फूड इंस्पेक्टर की आइडी से 185 लोगों के नाम पर राशन कार्ड जारी कर दिया था। इससे शासन को हर माह करीब ढाई लाख स्र्पये का नुकसान होता। समय रहते विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी हो गई। इसके बाद फर्जी राशन कार्ड को निरस्त कर मामले की शिकायत थाने में की गई।

Related Articles

Back to top button