ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

गुजरात के सोमनाथ मंदिर परिसर में पीएम मोदी कई परियोजनाओं का करेंगे वर्चुअल शिलान्‍यास

अहमदाबाद। गुजरात के एतिहासिक सोमनाथ मंदिर परिसर में पार्वती माता के मंदिर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में दिल्‍ली से वर्चुअल शिलान्‍यास करेंगे। इस खास अवसर पर गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति सोमनाथ मंदिर में पहुंच चुके हैं। माता पार्वती का यह मंदिर श्‍वेत पत्‍थरों से बनाया जाएगा तथा इसकी ऊंचाई 71 फीट होगी। सोमनाथ मंदिर ट्रस्‍ट के ट्रस्‍टी पी के लहरी ने बताया कि सोमनाथ मंदिर के ठीक सामने पार्वती माता के मंदिर का निर्माण होगा। सफेद पत्‍थरों से बनने वाले इस मंदिर की ऊंचाई 71 फीट की होगी तथा अपने आप में ऐसा पहला मंदिर होगा।

जानें क्‍या होगी मंदिर की विशेषता

मंदिर 66 स्‍तंभों पर बनेगा तथा इसका क्षेत्रफल 18891 फीट होगा जिसमें गर्भगृह सभा मंडप, माताजी की सभा जैसे खंड होंगे। सोमनाथ मंदिर की तरह ही इस मंदिर के दक्षिण भाग से समुद्र का दर्शन होगा। ट्रस्‍टी जे डी परमार ने बताया कि भगवान शिव के मंदिर के पास शिव पंचायत की परंपरा है इसी को ध्‍यान में रखते हुए यहां पर पार्वती मंदिर के निर्माण का संकल्‍प लिया गया था। शिव पंचायत में भगवान गणपति, गंगाजी, हनुमान जी की प्रतिमाएं भी होती हैं।

गौरतलब है कि यह न्‍यास गिर-सोमनाथ जिले में प्रभास पाटन कस्‍बे में स्थित विश्‍व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के कार्यों का प्रबंधन करता है। न्‍यास के सचिव प्रवीण लाहेरी से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी यहां तीन परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, साथ ही मुख्‍य मंदिर के पास 30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पार्वती मंदिर की वर्चुअल तरीके से आधारशिला रखेंगे। इस खास कार्यक्रम का आयोजन सोमनाथ मंदिर के राम मंदिर सभागार में आज (शुक्रवार) किया जाएगा

इन परियोजनाओं के अंतर्गत मंदिर के पीछे समुद्र तट पर 49 करोड़ रुपये की लागत से बना एक किलोमीटर लम्‍बा समुद्र दर्शन मार्ग, पुरानी कलाकृतियों से युक्‍त नवनिर्मित सभागार और मुख्‍य मंदिर के सामने बने नवीनीकृत अहिल्‍याबाई होल्‍कर मंदिर यानी पुराना सोमनाथ मंदिर को भी शामिल किया गया है। गृहमंत्री और सोमनाथ मंदिर के संरक्षक अमित शाह भी वीडियो कांफ्रेंस के जरिये इस समारोह में भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button