ब्रेकिंग
Punjab Transfer Policy Update: पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की समय-सीमा बढ़ी; अब 30 जून तक... Punjab Weather Alert: पंजाब के 13 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट; तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी Ajnala Land Dispute: अजनाला के खतराय कलां गांव में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष; फायरिंग में एक की मौत... Mahakaleshwar Temple Ujjain: बाबा महाकाल के दर्शनों का नया रिकॉर्ड; 3 दिनों में 7 लाख से ज्यादा भक्त... Bhopal Crime News: रानी कमलापति स्टेशन से आईएसबीटी जा रही महिला का बैग ऑटो में छूटा; पुलिस ने सीसीटी... Ujjain News: महामंडलेश्वर सुमिनानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी; पत्र में कन्हैया लाल हत्याक... Ujjain Suicide Case: UPSC एस्पिरेंट राहुल ने की आत्महत्या; 6 पन्नों के सुसाइड नोट में ससुराल वालों प... Agar Malwa Police Controversy: फर्जी ड्रग्स केस में घिरे 90 पुलिसकर्मी; कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन था... MP High Court: दागदार अधिकारी को नहीं मिल सकता चीफ इंजीनियर का प्रभार; हाईकोर्ट ने PWD को दिए सख्त न... Indore Crime News: कार का शीशा खटखटाकर मोबाइल लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार; यूपी के 5 शातिर ठग चढ़े पुलि...
विदेश

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, मूसलाधार बारिश ने काफी संख्या में लोगों को किया प्रभावित

बीजिंग।  चीन में बाढ़ से तबाही मची हुई है।  28 अगस्त से यहां पर लगातार बारिश हो रही, जिसके चलते जगह-जगह पानी भर गया है। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भी पहुंचाया जा रहा है। लगातार मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है।

आंकांग शहर में 1 लाख से ज्यादा लोग हुए प्रभावित

इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो भारी बारिश के चलते आई तबाही में काफी संख्या में लोगों की मौत भी हुई है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, शानक्सी (Shaanxi) प्रांत के अंकांग शहर में भारी बारिश के चलते 1 लाख 13 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। रिपोर्ट की मानें तो 23,800 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

अंकांग में फलोंग स्टेशन पर सबसे ज्यादा दर्ज हुई बारिश

कई दिनों से शानक्सी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज हुई है, जिससे 74 काउंटी प्रभावित हुए हैं। उनमें से 100 मिमी से अधिक की 11 पंजीकृत वर्षा और जेनपिंग काउंटी, अंकांग में फलोंग स्टेशन ने 171.8 मिमी पर सबसे भारी वर्षा दर्ज की है। आंकांग में भारी बारिश के चलते किसानों के फसल खराब हो गई है। यहां के स्थानीय मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ ह

गौरतलब है कि इससे पहले भी यहां पर भारी के चलते बाढ़ जैसे हालात  बने हैं। लोगों की मौतें हुई है, नदियों का जलस्तर बढ़ है। इसके बाद प्रत्येक वर्ष यहां पर बाढ़ से जैसे हालात बनते हैं। वहीं इसी देश से फैले कोरोना वायरस से भी पूरी दुनिया इस वक्त जूझ रही है। पिछले 2 साल पहले चीन के वुहान शहर से की कोरोना का प्रसार हुआ था।

Related Articles

Back to top button